प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फ़िल्म सालार की शूटिंग में बिजी हैं । इस फ़िल्म में प्रभास का कभी न देखा गया एक्शन अवतार देखने को मिलेगा । केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार साल 2023 की मचअवेटेड फ़िल्म में से एक है । और अब पता चला है की, होम्बले फिल्म्स सालार को बहुत बड़े पैमाने पर बना रही है, और इसका बजट लगभग 400+ करोड़ रुपये का है ।

प्रभास की सालार का बजट
और अब सालार मेकर्स ने फ़ैंस को फ़िल्म के बारें में लेटेस्ट अपडेट दी है वो भी ख़ास तस्वीर के साथ । इस तस्वीर के साथ मेकर्स ने बताया है कि सालार की शूटिंग जारी है । सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने इस कैंडिड पिक्चर को साझा किया, जो रात की शूटिंग की लगती है । इसे उन्होंने कैप्शन दिया, “शूट इन प्रोग्रेस”

सालार, प्रभास और प्रशांत नील के इंडस्ट्री में सबसे बड़े सहयोगों में से एक है । सालार साल के सबसे अहम फिल्म इवेंट्स में से एक है और इसे बाहुबली फ्रेंचाइजी के साथ चिह्नित सफलता की तरह देखते हुए प्रभास की बड़ी वापसी के रूप में देखा जा रहा है ।
केजीएफ की गतिशील टीम और तकनीशियन भी सालार का हिस्सा हैं, इस तरह से अब हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि सालार का युग शुरू हो गया है । ये फिल्म इस साल 28 सितंबर 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
















