साहो के निर्माताओं ने एक्शन और रोमांच से भरपूर श्रद्धा कपूर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है । साहो के इस पोस्टर में श्रद्धा कपूर अपने हाथों में बंदूक थामे हुए दमदार लुक में नज़र आ रही है । श्रद्धा कपूर का ये लुक उनके फ़ैंस को खूब भा रहा है ।

साहो में श्रद्धा कपूर का दमदार लुक
टीजर से पहले, दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाते हुए साहो के निर्माताओं ने श्रद्धा का पहला पोस्टर जारी किया है । निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"भारत से साल की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर के बारे में सबसे बड़ा खुलासा... 13 जून को टीज़र के साथ साहो की दुनिया में प्रवेश करें...और 14 जून से सिनेमाघरों में इसका अनुभव करें! #SaahoTeaser #15AugWithSaaho #Prabhas @ShraddhaKapoor @sujeethsign @UV_Creation @itsBhushanKumar @TSeries".
साहो सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है । साह में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे । बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है ।
साहो में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे ।
यह भी पढ़ें : प्रभास की साहो का ये नया पोस्टर सबूत है कि साहो में देखने को मिलेगा एक्शन का डबल डोज
गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत साहो सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है । श्रद्धा और प्रभास अभिनीत फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं ।
















