इन दिनों बॉलीवुड पर मालदीव का खुमार सा छाया हुआ है । बॉलीवुड के हॉट डेस्टिनेशन बने मालदीव में जहां कुछ फ़िल्मी सितारें अपने लॉकडाउन के हैंगओवर को खत्म करने के लिए पहुंच रहे हैं वहीं कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो भले ही वेकेशन के लिए न जा पाएं हों, लेकिन अतीत में अपने मालदीव वेकेशन को याद कर उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं । उन्हीं में से एक हैं प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी से लोकप्रिय हुईं नुशरत भरूचा । नुशरत भरूचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो उनके बीते साल मालदीव वेकेशन की हैं ।
![]()
नुशरत भरूचा ने किया कुदरत का शुक्रिया अदा
नुशरत ने अपनी इन बिकिनी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मालदीव में बिताए हसीन पलों के लिए कुदरत को धन्यवाद भी कहा है । बता दें कि नुशरत की ये तस्वीरें पिछले साल उनकी मालदीव की ट्रिप की हैं । इस दौरान नुशरत पिंक कलर की बिकिनी में अपने टोंड फ़िगर को फ़्लॉन्ट करते हुए नजर आईं । लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके टैटू ने खींचा ।

नुशरत ने अपनी फ़ोटो पोस्ट करने के साथ लिखा, ‘यह एक अप्रीशिएशन पोस्ट है जो भी मुझे मिला उसके लिए । उस सबके लिए जो मैंने किया जब मुझे करना था । एक साल बाद मुझे सब याद है । इन सबको बहुत मिस कर रही थी, लेकिन खुशनसीब हूं कि मुझे यह मिला । जैसे चाहती थी वैसे जी रही हूं । मुझे इतना कुछ देने के लिए यूनिवर्स को धन्यवाद ।’

वर्क फ़्रंट की बात करें तो राजकुमार राव के साथ फ़िल्म छलांग में नजर आईं नुशरत के पास कई फ़िल्म्स हैं । जहां एक तरफ़ वह सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ हुड़दंग में दिखाई देंगी । वहीं वह एक हॉरर फिल्म छोरी में भी लीड रोल में नजर आएंगी ।
















