स्ट्रीट डांसर 3 डी के साथ एक्टिंग में अपना डेब्यू करने वाली नोरा फतेही आगामी फिल्म  भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में एक जासूस के किरदार में नजर आएँगी । फिल्म की कहानी  1971 के भारत-पाक युद्ध के दौर की  है । फिल्म के लिए नोरा फतेही ने एक्शन सीन्स के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग भी ली है ।

नोरा फतेही ने भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में 'इंडियन स्पाई' बनने के लिए ऐसे की तैयारी

नोरा फतेही ने भुज के लिए सीखे एक्शन

इस बारें में बात करते हुए नोरा ने कहा कि, ''मैंने बेसिक चीजे सीखी है, जिसमें किसी को लात मारना, मुक्का मारना, नीचे गिराना और यहां तक कि बंदूक चलाना भी शामिल है । यह एक परफॉर्मन्स ओरियंटेड भूमिका है और मेरे करियर को बड़ी ऊंचाई देगा ।''

नोरा ने जोर देकर कहा कि स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म से बहुत कुछ सीखने मिला है । लेकिन एक डांसर के रूप में अपनी छाप बनाने के बाद, वह अब एक कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है । “एक किरदार मेम बंधना किसी भी कलाकार की प्रगति में बाधा डालता है । लेकिन अपनी टाइपकास्ट से बाहर निकलकर अलग करने से प्रतिभा निखर जाती है ।''

पिछले महीने, नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, पिंक फ़्लॉइड, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, मैडोना और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में  परफॉर्म किया । यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट  था और जिसमें उन्होंने अपने हिट गाने 'दिलबर', 'साकी साकी', 'कमरिया' और 'एक तो कम ज़िंदगानी' जैसे सॉंग्स पर पर्फ़ोम किया ।

यह भी पढ़ें : स्ट्रीट डांसर 3डी में नोरा फतेही ने लगाई 2.5 लाख रु की पोनीटेल !

इस बारें में बात करते हुए नोरा ने कहा कि, ''मैं और मेरी टीम छह महीने से इस पर काम कर रहे थे । ओलंपिया आपको केवल तभी प्रदर्शन करने की अनुमति देगा जब आप एक सेलेबल कलाकार होंगे । यह एक हॉउसफुल शो था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के दर्शक आये हुए  थे । मैंने अपने अल्बम से , अंग्रेजी सॉन्ग "पेपेटा" और "दिलबर" का अरबी संस्करण भी गाया ।''