एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने बोल्ड अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड मॉडल-एक्टर अरबाज़ पटेल संग दुबई में अपने बर्थडे को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया । इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉयफ्रेंड अरबाज़ पटेल संग रोमांटिक हुई बिग बॉस फेम निक्की तंबोली ; बिकिनी में दिखाई इंटेंस केमिस्ट्री

निक्की का बॉयफ्रेंड संग बर्थडे सेलिब्रेशन

शेयर की गई तस्वीरों में निक्की और अरबाज कपल गोल्स देते हुए रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं । कपल की इंटेंस केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ़ देखी जा सकती है । इन तस्वीरों में निक्की का बिकिनी में बॉयफ्रेंड संग बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है ।

पूल किनारे निक्की का प्रिंटेड ग्रीन बिकिनी में बोल्ड अंदाज इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहा है वहीं अरबाज़ ने भी शर्टलैस पोज दिए ।

निक्की और अरबाज का प्यार बिग बॉस मराठी सीजन 5 के दौरान परवान चढ़ा । शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ हैं और क्वालाइटी टाइम बिताते हैं ।