टीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं मृणाल ठाकुर केवल बॉलीवुड ही नहीं साउथ फ़िल्मों में भी अपनी जगह बना चुकी हैं । अपनी गर्ल नेक्स्ट डोर वाली छवि और बेमिसाल एक्टिंग के चलते फ़ैंस के बीच लोकप्रिय हुईं मृणाल ठाकुर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है ।

ब्लू बिकिनी में मृणाल ठाकुर ने अपने बोल्ड लुक से हॉटनैस का मीटर हाई किया

मृणाल ठाकुर का बोल्ड अवतार

मृणाल ने हाल ही में अपनी वेकेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम फैमिली के साथ शेयर किया । इन तस्वीरों में जो सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा वो था मृणाल का बिकिनी में बोल्ड अवतार । समंदर किनारे बीच लाइफ़ एंजॉय करती मृणाल ब्लू कलर की मोनिकिनी बिकिनी में काफ़ी खुश होते हुए पोज देती हुई नज़र आईं ।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मृणाल जल्द ही गुमराह में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगी । इससे पहले वह शाहिद कपूर की जर्सी और ऋतिक रोशन की काबिल में नज़र आ चुकी हैं । लेकिन मृणाल को पॉपुलैरिटी दिलाई दुलकर सलमान की फ़िल्म सीता रामम ने, ईसा फ़िल्म में मृणाल के लुक से लेकर एक्टिंग, सभी को हर किसी ने सराहा ।