मनोज बाजपेयी की फ़िल्मों या शोज का उनके फ़ैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है । जहां एक तरफ़ मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फ़िल्म बंदा की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं वहीं फ़ैंस को उनकी बेहद लोकप्रिय वेब सीरिज द फ़ैमिली मैन के नए सीजन का लंबे समय से इंतजार है । ऐसे में खुद मनोज बाजपेयी ने अपनी वेब सीरिज द फ़ैमिली मैन सीजन 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दी है ।

मनोज बाजपेयी ने दिया द फ़ैमिली मैन के नए सीजन का अपडेट
खबरों की मानें तो, द फ़ैमिली मैन के नए सीजन को लेकर मनोज ने बताया कि वो जल्द ही द फ़ैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं । उन्होंने यह भी बताया कि, वह एक बार फ़िर श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं । मनोज ने यह भी बताया कि, सीजन में उनके बच्चे बड़े हो गए हैं । बेटा-बेटी अब जवान हो गए हैं और शो में अब अलग तरह की टेंशन होगी ।
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फ़िल्म बंदा की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं । सच्ची घटनाओं से प्रेरित कोर्टरूम ड्रामा सिर्फ एक बंदा काफी है डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है जिसमें मनोज बाजपेयी फिल्म में वकील के लीड रोल में नज़र आ रहे हैं जो अकेले ही POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग से बलात्कार का एक असाधारण केस लड़ रहे हैं । ज़ी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड प्रेजेंट्स अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की कोर्ट रूम ड्रामा बंदा, विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित हैं । ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ टैगलाइन के साथ फ़िल्म बंदा 23 मई 2023 को विशेष रूप से ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है ।
















