राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार-गायक अमित त्रिवेदी, जिन्होंने हमें कला, जुबली और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे हिट एल्बम दिए हैं । हाल ही में इश्कजादे के लिए संगीत बनाने के बारे में भावुक हुये क्योंकि यह अपनी रिलीज के 11 साल पूरे हो गये है । उन्होंने 2012 में इश्कज़ादे के लिए अपनी आकर्षक रचनाओं से दिल जीत लिया। एल्बम एक बड़ी हिट साबित हुई और जनता और क्रिटिक्स दोनों द्वारा इसकी सराहना की गई । इश्कजादे टाइटल ट्रैक, झल्ला वाला, छोकरा जवान, परशान और आफतों के परिंदे सहित फिल्म के प्रत्येक गीत को आज भी वही प्यार मिलता है ।

इश्कजादे के लिए अमित त्रिवेदी को सराहा गया
इश्कजादे के लिए अमित त्रिवेदी को अनेक नामांकन प्राप्त हुए और उन्होंने कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते । रोमांटिक एक्शन ड्रामा ने एक ही वर्ष में बॉलीवुड सितारें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बॉलीवुड शुरुआत देखी ।
आज, इश्कजादे के रिलीज होने के 11 साल पूरे हो गए हैं, अमित त्रिवेदी इश्कजादे एल्बम के निर्माण के बारे में बात करते हुये उन्होंने कहा, “इस एल्बम के लिए संगीत बनाने में मुझे बहुत मज़ा आया। इतने सारे टैलेंटेड सिंगर्स के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। हम एक ऐसा एल्बम बनाना चाहते थे जिसमें सॉफ्ट रोमांटिक के साथ-साथ पार्टी नंबरों का शानदार मिश्रण हो। 11 साल हो गए हैं और इस एल्बम को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है वह वाकई अद्भुत है।यह इसलिए भी खास है क्योंकि संगीत न केवल युवाओं के साथ, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के साथ भी जुड़ा है। जब भी कोई इश्कजादे के संगीत के बारे में बात करता है तो मैं अभिभूत हो जाता हूं, मैं जितना शुक्रिया अदा करूं कम है ।”
इश्कजादे, हबीब फैसल द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित थी । अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के साथ अपनी शुरुआत की, यह वर्ष 2012 में रिलीज हुई सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी ।
















