25 अक्टूबर को देशभर में रोशनी का त्योहार दीपावली मनाई जाएगी । ऐसे में हर तरफ़ दीवाली की धूम और जगमगाहट देखी जा रही है । बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है । दिग्गज फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल्ही में प्री-दीवाली पार्टी आयोजित की जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए । मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की लाइमलाइट चुराई बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों और बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं सुहाना खान ने ।

Manish-Malhotra-Diwali-Party_-Janhvi-Kapoor-Suhana-Khan-Ananya-Panday-Aditya-Roy-Kapur-Kiara-Advani-Sidharth-Malhotra-Katrina-Kaif-Vicky-Kaushal-grace-the-festive-celebrations

मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी

करण जौहर, सुहाना खान, श्लोका मेहता, माधुरी दीक्षित, काजोल, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, अनन्या पांडे, विकी कौशल, कैटरीना कैफ़, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सिद्धार्थ मल्हो्त्रा, कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए । मनीष मल्होत्रा की इस सितारों से सजी दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं ।

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में सुहाना खान ने साड़ी लुक अपनाया । सुहाना का ट्रेडिशनल अवतार उनके फ़ैंस को काफ़ी पसंद आया ।

विक्की जहां पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट में पहुंचे वहीं कैटरीना कैफ ने लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनी । दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए नजर आए ।

इस पार्टी में काजोल और माधुरी दीक्षित ने जमकर सेल्फ़ी क्लिक की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं ।

मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में काली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं ।

अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इस पार्टी में पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिंक कलर का शरारा पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं ।

इस पार्टी में सैयामी खेर अपने खूबसूरत अंदाज़ में दिखीं । अभिनेत्री को पुनीत बलाना के हरे रंग के पारंपरिक परिधान में देखा गया था । एक्ट्रेस ने पारंपरिक ज्वैलरी के साथ लुक को पूरा किया और इसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शनॉय ने स्टाइल किया था । 

db3f2125-db0c-46c7-a2be-92277793aad2