बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज 26 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं । एक रात पहले अर्जुन कपूर ने मुंबई के ताज होटल में अपने बॉलीवुड दोस्‍तों के साथ बर्थडे पार्टी एंजॉय की । और अब अर्जुन की लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने अपने स्पेशल फ़्रेंड को एक अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है । मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रोमांटिक फोटो के साथ अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है ।

अर्जुन कपूर को अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा से मिला स्पेशल बर्थडे विश, मलाइका ने रोमांटिक फोटो के साथ कहा- ‘हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन’

अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने किया बर्थडे विश

मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन” । शेयर की गई इस तस्वीर में मलाइका और अर्जुन रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं ।

वैसे तो मलाइका और अर्जुन ने कभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की लेकिन अर्जुन की 35वीं सालगिरह पर मलाइका ने इनडायरेक्टली अर्जुन के लिए अपने प्यार का इजहार किया । अर्जुन और मलाइका अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते है । न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भी मलाइका और अर्जुन साथ में गोवा गए थे ।