2019 अब खत्म होने के करीब आ रहा है ऐसे में इस साल बॉक्सऑफ़िस पर कई बेहतरीन फ़िल्में देखने को मिली । लेकिन शाहिद कपूर अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म कबीर सिंह, व ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ अभिनीत एक्शन-ड्रामा फ़िल्म वॉर ने बॉक्सऑफ़िस पर अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया । संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी कबीर सिंह, बॉक्सऑफ़िस पर 278.24 करोड़ रु कमाकर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बनी । वहीं सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वॉर, जो 2 अक्टूबर को रिलीज हुई, ने महज तीन दिन में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया । अब तक ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ अभिनीत वॉर ने 166.25 करोड़ रु कमा चुकी है ।

ॠतिक रोशन की वॉर ने बॉक्सऑफ़िस पर रचा इतिहास
यशराज प्रोडक्शन में बनी हालिया रिलीज एक्शन ड्रामा फ़िल्म वॉर को न केवल समीक्षकों बल्कि दर्शकों द्दारा भी खूब सराहा जा रहा है । वॉर में ॠतिक और टाइगर के शानदार परफ़ोरमेंस ने सभी का दिल जीत लिया है । ॠतिक का सुपर 30 के आनंद से वॉर के कबीर में उल्लेखनीय ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा का विषय बना हुआ है । ॠतिक की हालिया रिलीज़ वॉर ने पहले दिन ही 53.35 करोड़ की कमाई के साथ एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग की, जो हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है । ऋतिक रोशन ने इस ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है ।
वॉर में ॠतिक ने कबीर नाम के एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसके लिए अपना देश ही सब कुछ है । देश की खातिर वह किसी भी खतरे से लड़ने के लिए तैयार है । ॠतिक का 'कबीर' किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया ।
शाहिद की कबीर सिंह ने अपनी सफ़लता से इतिहास रचा
शाहिद कपूर की कबीर सिंह की बात करें तो, ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी । इस फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया था । तेलगू फ़िल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक को समीक्षकों सहित दर्शकों द्दारा भी खूब सराहा गया । इस फ़िल्म में शाहिद ने कबीर सिंह नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जो एक सर्जन होता है और उसे प्रीति नाम की लड़की से प्यार हो जाता है । कबीर सिंह फ़िल्म में कबीर का किरदार एक ऐसे जुनूनी प्रेमी का था ।
यह भी पढ़ें : War Box Office Collections: ऋतिक रोशन ने वॉर की सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ रचा इतिहास !
दिलचस्प बात ये है कि बॉक्सऑफ़िस पर इतिहास रचने वाली इन दोनों फ़िल्मों में कबीर नाम कॉमन था । जहां शाहिद की फ़िल्म का नाम कबीर सिंह था और उनके किरदार का नाम भी कबीर सिंह था वहीं वॉर में ॠतिक के किरदार का नाम भी 'कबीर' था । यकीनन ये एक संयोग है कि कबीर नाम मे बॉक्सऑफ़िस पर अपनी सफ़लता का परचम लहरा दिया ।
यह भी पढ़ें : War Movie Review: फ़ुल पैसा वसूल है ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’
















