करण जौहर का चैट शो कॉफ़ी विद करण 6 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और इस शो के फ़ाइनल एपिसोड अभी तक का सबसे ग्लैमरस एपिसोड भी साबित होने वाला है । क्योंकि कॉफ़ी विद करण 6 के फ़ाइनल एपिसोड में बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा शिरकत करने जा रही हैं । वैसे शादी के बाद ये प्रियंका चोपड़ा का पहला इंटरव्यू होगा ।

कॉफ़ी विद करण 6 : करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा बनेंगी करण जौहर के शो की आखिरी मेहमान

करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा बनेंगी करण की आखिरी मेहमान

इससे जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''करण अपने शो को निंसंदेह ग्लैमरस अंदाज में खत्म करना चाहते थे । फ़िनाले एपिसोड में बॉलीवुड की दो दिवा करीना और प्रियंका को एक साथ लाने से बढ़कर और क्या ग्लैमरस होगा । क्योंकि यह शादी के बाद प्रियंका का पहला टॉक शो होगा इसलिए करण प्रियंका के साथ निक को भी अपने शो में लाना चाहते थे । लेकिन करण ऐसा करने में नाकाम हुए ।''

यह भी पढ़ें : कॉफ़ी विद करण 6: 'ऑल इज वेल' कहकर अजय देवगन के साथ करण जौहर के शो में पहुंची काजोल

करण के शो के ग्रैंड फ़िनाले में दि दिवा का एक साथ आना, कई कयासों को जन्म दे रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि ये एपिसोड धमाकेदार साबित होगा । इसलिए फ़ैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है । साथ ही करीना और प्रियंका का एक साथ रैपिड फ़ायर राउंड खेलते हुए देखने के लिए फ़ैंस बहुत उत्साहित है ।