शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह की 'बंदी' के नाम से लोकप्रिय हुई कियारा आडवाणी इन दिनों हर बड़े फ़िल्ममेकर्स की पहली पसंद है । अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कियारा आडवाणी जल्द ही अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ करण जौहर की फ़िल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी । 2014 में एक्टिंग करियर शुरू करने वाली कियारा ने हाल ही में अपने बारें में कुछ हैरत अंगेज खुलासा किया है जिसे जानकर कोई भी यकीन नहीं करेगा ।

कियारा आडवाणी बॉलीवुड में आने से पहले च्चों की देखभाल किया करती थी
हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कियारा ने बॉलीवुड में आने से पहले वह क्या करती थी, इस बारें में खुलासा किया । उन्होंने बताया कि वह ऐक्ट्रेस बनने से पहले अपनी मां के प्री-स्कूल में काम किया करती थीं । कियारा ने बताया कि पहले वो बेबी सिटिंग का काम किया करती थीं ।
कियारा ने कहा कि, एक्टर बनने से पहले, उनकी पहली जॉब उनकी मां के प्री-स्कूल में थी । वो वहां सुबह 7 बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल किया करती थी । उन्होंने बच्चों को संभालने के सभी काम किए हैं । उन्होंने नर्सरी पोयम्स गाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी और यहां तक कि उनके डायरपर भी चेंज किया करती थी ।
इतना ही नहीं इसी के साथ कियारा ने अपनी मां बनने की इच्छा को भी जता दिया उन्होंने कहा कि, किसी दिन वो भी अपना बच्चा चाहेगी क्योंकि उन्हें लगता है कि यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है ।
यह भी पढ़ें : Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने शुरू की शूटिंग, हॉंटेड दिखा भूल-भुलैया 2 का शुभारंभ
कियारा के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह अपनी आगामी फ़िल्म इंदु की जवानी की शूटिंग में बिजी है ।
















