कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म जीरो का प्रमोशन करने में जुटी हुई है । जीरो के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ ने खुलकर बात की और साथ ही अपनी पिछली फ़िल्म ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान की असफ़लता के बारें में भी बात की । कैटरीना कैफ ने खुलकर स्वीकारा कि उन्हें फ़िल्म के फ़्लॉप हो जाने से बहुत निराशा हुई है लेकिन सबसे ज्यादा निराशा फ़िल्म के लीड एक्टर आमिर खान को हुई है ।

आमिर खान के बाद अब कैटरीना कैफ ने ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान की नाकामी पर अपनी चुप्पी तोड़ी

कैटरीना कैफ ने ठग्स की नाकामी पर अपनी राय रखी

जहां आमिर खान ने अपनी पिछली फ़िल्म ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान की असफ़लता को अपने सिर पर ले लिया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए फ़िल्म की असफ़लता की जिम्मेदारी खुद पर ली वहीं अब कैटरीना भी इस जमात में शामिल हो गई है । शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा के साथ अपनी आगामी फ़िल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कैटरीना ने खुलकर बोला कि, ऐसा नहीं है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए मेहनत कम की गई थी । इस तरह का रिस्क लेना भी बड़ी बात है । यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई गई थी । कोई नहीं जानता था कि फिल्म काम करेगी या नहीं । लेकिन सबने अपना 100 प्रतिशत दिया ।

आमिर खान ने ली इसकी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि इससे पहले ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की असफ़लता को अपने ऊपर लेते हुए आमिर ने बयान जारी कर सभी से माफ़ी मांगी और कहा, ''फिल्म ज़्यादातर लोगों को समझ नहीं आई और पसंद भी नहीं आई। इसका मतलब है कि हमसे फिल्म बनाने में गलती हुई और मैं इसकी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं । इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। और इसलिए मैं हर उस इंसान से माफी मांगता हूं जो ये फिल्म देखकर निराश हुआ। आमिर ने कहा कि इस फिल्म का फ्लॉप होना उनके लिए झटका था और वो अभी भी इससे उबर रहे हैं ।''

साथ ही कैटरीना ने जीरो के निर्देशक आनंद एल राय की भी खूब तारीफ़ की और उन्हें इस फ़िल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन स्टोरीटेलर में से एक बताया । लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कहा कि जीरो के लिए कोई भी भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है कि यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कैसा कारोबार करेगी । बहरहाल अब दर्शकों को जीरो के थिएटर में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है ।

यह भी पढ़ें : वोग मैगजीन के हॉट फ़ोटोशूट में कैटरीना कैफ की बोल्डनैस इस सर्दी में फ़ैंस के पसीने छुड़ा देगी !

कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ आगामी फ़िल्म भारत में नजर आएंगी । लेकिन इससे पहले कैटरीना शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ फ़िल्म जीरो में नजर आएंगी । इसके अलावा कैटरीना वरुण धवन के साथ एक डांस बेस्ड फ़िल्म में भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी ।