सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फ़िल्म भारत देने के बाद कैटरीना कैफ इन दिनों वेकेशन मूड में है । इन दिनों मेक्सिको में छुट्टियां मना रहीं कैटरीना कैफ अपने खाली वक्त को खूब एंजॉय कर रही हैं और इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रही है । कैटरीना कैफ अपने वेकेशन की तस्वीरें अपने फ़ैंस के साथ शेयर कर रही हैं । हाल ही में कैटरीना ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर से एक बार फ़िर अपने फ़ैंस का दिल धड़का दिया है ।

Hot! ब्लू मोनोकिनी में कैटरीना कैफ ने दिखाया अपना मस्तीभरा अंदाज

कैटरीना कैफ वेकेशन के बाद सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू करेंगी

अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में कैटरीना ब्लू कलर की मोनोकनी बिकिनी में सर्फ़िंग करती हुई खूब खुश नजर आ रही है । अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा, ‘यह आखिरी है। इसके बाद काम शुरू ।’

यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ ने ब्लू स्ट्रेपलेस बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

अपनी इस तस्वीर से कैटरीना ने हिंट दे दी है कि अपनी इस वेकेशन के बाद कैटरीना अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फ़िल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू करेंगी । यह फ़िल्म अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

View this post on Instagram

last one ??‍♀️..... now back to work ??‍?

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on