बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को International Advertising Association (IAA) India Chapter की ओर से ‘ब्रांड एंडोर्सर ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कार्तिक आर्यन को IAA लीडरशिप अवॉर्ड्स 2025 के दौरान हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज रॉय और फिल्ममेकर-अभिनेत्री नंदिता दास ने दिया ।

कार्तिक आर्यन को मिला ‘ब्रांड एंडोर्सर ऑफ द ईयर’ का खिताब
इस खास उपलब्धि को सेलिब्रेट करते हुए कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “ब्रांड एंडोर्सर ऑफ द ईयर / मेरी पहली ऐड में केवल ‘एक सेकंड’ मिलने से लेकर अब इतने प्रतिष्ठित IAA Brand Endorser Of The Year Award तक का सफर… मेरे लिए ये सिर्फ तालियों से बढ़कर है – ये मेरे आत्मविश्वास का उत्सव है और मेरी चॉइसेज़ की वैलिडेशन भी । सभी ब्रांड्स का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे अपने सफर में एक भरोसेमंद पार्टनर बनाया ।”
IAA द्वारा दिया गया यह सम्मान सिर्फ कार्तिक की ब्रांड वैल्यू को नहीं दर्शाता, बल्कि उनके आउटसाइडर से भरोसेमंद पब्लिक पर्सनैलिटी बनने की यात्रा को भी सलाम करता है। कार्तिक आज उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं जो क्रेडिबिलिटी, कंसिस्टेंसी और रिलेटेबिलिटी का प्रतीक माने जाते हैं। यही वजह है कि वे ब्रांड्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
IAA लीडरशिप अवॉर्ड्स को एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिना जाता है। यह अवॉर्ड्स विभिन्न क्षेत्रों में ब्रांड-बिल्डिंग, प्रभाव और नेतृत्व को सम्मानित करते हैं।
कार्तिक की यह उपलब्धि न केवल उनके फैंस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह इंडस्ट्री में उनकी मज़बूत पकड़ और बढ़ती विश्वसनीयता का भी प्रमाण है।
















