कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म धमाका अपनी रिलीज के बेहद करीब है । इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं । फ़िल्म से कार्तिक का लुक पहले ही सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है और प्रशंसा का पात्र बन हुआ है ।

धमाका के न्यूज रिपोर्टर ‘अर्जुन पाठक’ कार्तिक आर्यन का फ़ैंस के लिए मैसेज, ‘कुछ पाने के लिए कुछ खोने को तैयार हो आप’

कार्तिक आर्यन की धमाका रिलीज के लिए तैयार

अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले, कार्तिक ने फिल्म का एक प्रोमो साझा किया है और न्यूज रिपोर्टर अर्जुन पाठक के रूप में उनका अवतार उनके संदेश के साथ सीधे आपके दिल में उतर जाएगा । कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर शॉर्ट प्रोमो साझा करते हुए लिखा,"कुछ पाने के लिए कुछ खोने को तैयार हो आप!! #Dhamaka ? #19Nov #ArjunPathak"

कार्तिक ने वास्तव में इस इंटेंस और रोमांचक प्रोमो के साथ फिल्म की रिलीज के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। यह बेहद प्रॉमिसिंग लग रहा है, यही वजह है कि प्रशंसक अब कार्तिक की धमाका के लिए और अधिक उत्साहित हैं।

राम माधवानी की इस आगामी थ्रिलर में अपने लवर बॉय अवतार से प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए स्पष्ट रूप से तैयार है। धमाका कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और यह 19 नवंबर से सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लाइनअप में उनकी अन्य फिल्मों में कैप्टन इंडिया, भूल भुलैया 2, साजिद नाडियाडवाला की अगली, फ्रेडी और शहजादा शामिल हैं।