कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अपनी आने वाली फिल्म धमाका की घोषणा की थी । अब कार्तिक आर्यन ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है । कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी । इस फिल्म में कार्तिक के कैरक्टर का नाम अर्जुन पाठक होगा ।

कार्तिक आर्यन ने धमाका से शेयर किया अपना रिपोर्टर लुक, मिलवाया ‘अर्जुन पाठक’ से

धमाका से कार्तिक आर्यन ने शेयर किया अपना फ़र्स्ट लुक

कार्तिक इस फिल्म में एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं । फर्स्ट लुक की तस्वीर में लंबे बालों में नजर का चश्मा लगाए कार्तिक के कपड़ों पर खून के छींटे भी दिखाई दे रहे हैं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, "मिलिए अर्जुन पाठक से #धमाका"।

फिल्म की कहानी में एक घटना की श्रृंखला सामने आती है जब एक रिपोर्टर को एक व्यक्ति से अजनबी कॉल आता है, जो बांद्रा-वर्ली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है । यह 21वीं सदी की एक समाचार चैनल के कामकाज पर दर्शकों को एक ऊपरी दृष्टि प्रदान करता हैं ।

पूरी तरह से मुंबई पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) द्वारा किया जा रहा है ।