अबू धाबी में इन दिनों इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) की धूम मची हुई है । शाहरुख खान, करण जौहर और विक्की कौशल इस बार का आईफा 2024 होस्ट कर रहे हैं । शाहरुख खान और विक्की कौशल ने होस्टिंग के साथ-साथ अपनी डांस परफॉरमेंस से शो में चार चाँद लगा दिए । शाहरुख खान और विक्की कौशल ने अपने ख़ास अंदाज़ से IIFA में एंटरटेनमेंट का डोज डबल दिया ।

IIFA में शाहरुख खान और विक्की कौशल ने किया एंटरटेन
शाहरुख खान ने विक्की कौशल के साथ मिलकर आईफा 2024 में एंटरटेनमेंट का जबरस्त तड़का लगाया । उन्होंने विक्की के साथ मिलकर बैड न्यूज के पॉपुलर सॉन्ग के हुक स्टेप किए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । डांस कंप्लीट करने के बाद शाहरुख खान ऑडियंस का धन्यवाद करते हैं, लेकिन मजा तब आता है जब विक्की कौशल नहीं रुकते. वह अपने गाने पर लिप सिंक और डांस करते रहते हैं । इस बीच मजाकिया अंदाज में शाहरुख खान, विक्की कौशल का मुंह बंद कर देते हैं ।
शाहरुख खान और विक्की कौशल आईफा 2024 में क्लासिक ट्रैक ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ पर अपने डांस के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दोनों अभिनेताओं की सहज प्रस्तुति ने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और फिल्म निर्माता करण जौहर ने दिल के इमोजी के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप साझा करके तुरंत प्रतिक्रिया दी ।

इसके अलावा शाहरुख और विक्की कौशल ने फिल्म के गाने ‘ऊ अंतवा; पर अपनी एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया । दोनो स्टार्स ने इस गाने का सिग्नेचर डांस स्टेप किया, जिसपर पहले अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु ने परफॉर्म किया था । मेकर्स ने इस पल को यादगार बनाया और इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “ये तो असली फायर?? है किंग खान @iamsrk & @vickykaushal09 ने स्टेज पर आग लगा दी है”
बता दें कि, पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक टी सीरीज का है।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) में शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवर्ड से नवाजा गया है । यह अवॉर्ड फंक्शन अबु धाबी में 27 सितंबर को शुरू हुआ है, जो आज यानी 29 सितंबर को खत्म हो जाएगा । आईफा 2024 अवॉर्ड सेरेमनी में परफ़ॉर्मेंस के अलावा बॉलीवुड दिवा का ग्लैमर भी देखने को मिल रहा है ।
















