कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो को लोगों से काफ़ी अच्छा रेस्पॉंस मिल रहा है और इसलिए इस शो ने हाल ही में आईटीए अवॉर्ड्स में 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए । इसी खुशी को पूरी टीम ने मिलकर सेलिब्रेट करने के लिए किया । जिसका एक वीडियो कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टास्टोरी पर शेयर किया है । इस वीडियो में कपिल अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है । इसके अलावा शो के दौरान भी कई मर्लेतबा कपिल ने अर्चना पूरन सिंह पर जोक किए है । लेकिन इस बार सोशल मीडिया यूजर्स को कपिल का ये अंदाज पसंद नहीं आया ।

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का बार-बार अर्चना पूरनसिंह का मजाक उड़ाना लोगों को नहीं आ रहा पसंद

कपिल शर्मा ने फ़िर उड़ाया अर्चना का मजाक

शेयर किए गए वीडियो में कपिल कह रहे हैं, 'देखिए, अर्चना पूरन सिंह केक पर कैसे अटैक कर रही हैं । इंसान थोड़ा सा खा लें, पर ये क्या हुआ कि पूरी छुरी लेकर केक पर अटैक कर रही हैं ।" ये सुन वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं । वीडियो में अर्चना, भारती और कई लोग सोफे पर बैठे दिख रहे हैं । सामने टेबल पर केक रखा है ।

वैसे कपिल और अर्चना की बॉन्डिंग किसी से छुपी हुई नहीं है शो के दौरान भी वह कई मर्तबा अर्चना पर जोक करते हुए नजर आते है । लेकिन इस बार सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ऐसा न करने का निवेदन किया है ।