ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर, कंटेंट क्वीन एकता कपूर द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, एकता आर कपूर ने बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को अपने आगामी फियरलेस रियलिटी शो 'लॉक अप: बेडएस जेल अत्याचारी खेल' की उग्र होस्ट के रूप में घोषित किया गया है । इस खबर ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है और इस घोषणा के बाद से सभी की नज़रे शो पर टिकी है । साथ ही, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #KanganaKaLockUpp जमकर ट्रेंड कर रहा है । इस रियलिटी शो में कंगना रनौत सख्त जेलर की भूमिका में नजर आएंगी ।

कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप 27 फ़रवरी से होगा स्ट्रीम, अपना बोल्ड-ग्लैमरस लुक शेयर कर लिखा- ‘अब होगा अत्याचारी खेल’

लॉक अप से कंगना रनौत का फ़र्स्ट लुक रिलीज

ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर ने शो का पहला पोस्टर जारी किया है जिसमें बोल्ड और ग्लैमरस कंगना रनौत प्रशंसकों के लिए एक बॉस की तरह पोज देते हुए नज़र आ रही हैं! पोस्टर में, कंगना बैकड्रॉप में पुलिस के साथ एक जेल सेट-अप में पोज़ देती हुई दिखाई दे रही है, जो प्रतियोगियों को बंद करने और भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखे जाने वाले अब तक के सबसे बड़े रियलिटी शो को हरी झंडी दिखाने का वादा करते हुए चमचमाती हथकड़ी पकड़े हुए नज़र आ रही हैं ।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्ट करते हुए लिखा,"मेरे सामने अब सबको करना पड़ेगा kneel! इस बडास जेल में होगा अत्याचारी खेल! कल रिलीज होगा टीजर . #LockUpp streaming free from 27th Feb on @altbalaji and @mxplayer. @ektarkapoor"

लॉक अप एक आकर्षक कैप्टिव रियलिटी शो होने का वादा करता है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा। एक डेरिंग सेलिब्रिटी होस्ट, कंपेलिंग टास्क, ड्रामेटिक फाइट्स और प्रतियोगियों का एक रोमांचक मिश्रण जो जेल में जीवित रहने के लिए कुछ भी और सब कुछ करेगा ।

ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24x7 लाइवस्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को सीधे प्रतियोगियों से रूबरू कराएंगे। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने और उनमें से कुछ के लिए 'खबरी' की भूमिका निभाने का भी मौका मिलेगा। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित, शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगा ।