दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के निधन के बाद भी कपूर परिवार के क्रिसमस लंच की वार्षिक परंपरा जारी है । दिग्गज अभिनेता, जो इसी महीने दुनिया को अलविदा कह गए, हमेशा हर साल क्रिसमस लंच होस्ट करते थे यहां तक की अपनी पत्नी जेनिफ़र की मौत के बाद भी ।

और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और बेटी संजना कपूर ने अपने माता-पिता की याद में कल अपने घर पर क्रिसमस लंच आयोजित किया । इस लंच में करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ़ अली खान, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, ॠषि कपूर, नीतू कपूर और कई अन्य कपूर परिवार के सदस्य शामिल हुए । लेकिन इन सब के बीच नन्हें से तैमुर अली खान ने पूरे आयोजन की लाइमलाइट चुरा ली ।

नन्हें नवाब तैमुर अली खान इस क्रिसमस सेलिब्रेशन के स्टार थे । उनके मामा रणबीर कपूर इस लिटिल मंचकीन के साथ बात करते हुए नजर आए और इस प्यारे से पल को उनकी मां नीतू कपूर ने अपने कैमरे में कैद किया । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, “The star of the Christmas lunch.”

तैमुर अली खान न केवल अपने परिवार के आकर्षण का केंद्र बने बल्कि पैपराजी भी उनकी एक झलक को अपने कैमरे में कैद करने से रोक नहीं पाए । इसलिए नहीं कि वह बेहद प्यारे हैं बल्कि इसलिए कि वह अपने पैरों पर चलते हुए नजर आए । मम्मी करीना और पापा सैफ़ की उंगुलियां थामे तैमुर अपने पैरों पर चलकर आए और इस खास पल को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया । फ़ुल स्लीव टी-शर्ट और डेनिम में छोटे नवाब बेहद प्यारे लग रहे थे ।

निश्चितरूप से तैमुर इस पार्टी के स्टार रहे । तैमुर की आंटी शायरा कपूर, शशि कपूर की पोती ने तैमुर के बहुत ही प्यारे-प्यारे पोज शेयर किए । चश्मा पहन तैमुर के क्यूट पोज को उनकी मौसी ने अपने कैमरे में कैद किया ।

इस तस्वीर में करिश्मा और करीना अपने माता-पिता बबीता कपूर-रणधीर कपूर के साथ अपने-अपने बच्चों-समायरा, किआन राज और तैमुर अली खान के साथ नजर आ रही है । इसे शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “#christmaslunch #family.”

तैमुर के भाई-बहन समायरा और किआन राज अपनी ग्रेट गैंडमदर कृष्णा राज कपूर, दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी, के साथ हैंग आउट करते हुए काफ़ी खुश दिखाई दे रहे है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “With the grand lady #greatgrandma#greatgrandkids #christmascheer #familylunch.”

आदर जैन ने भी एक तस्वीर को पोस्ट किया जिसमें तैमुर के सभी मामा उनका अंटेशन पाने के लिए बेताब दिख रहे हैं । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए आदर ने लिखा, “Trying to get Little T’s attention but he’s still dreaming of Santa.”

इस तस्वीर में सभी भाई-बहन काफ़ी खुश नजर आ रहे है । इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “#cousinswiththe#cutie#christmascheer#familylunch#funtimealways.”

 

करिश्मा ने एक तस्वीर सैफ़ अली खान के साथ भी शेयर की जिसे देखकर आप पुरानी यादों में खो जाएंगे । ये दोनों फ़िल्म हम साथ साथ है एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे ।

करिश्मा ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने पिता रणधीर कपूर, चाचा ॠषि कपूर, कुणाल कपूर और मनोज जैन के साथ नजर आ रही हैं ।

अंत में, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने अपनी सभी चचेरी बहनों के साथ फ़ोटो खिंचवाया और इसे शेयर करते हुए करिशमा ने लिखा, “#girlies Christmas lunch.”