बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाले शाहरुख खान का स्टारडम बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है । महज 9 दिनों में जवान 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब 500 करोड़ की ओर तेज़ी से बढ़ रही है । हाल ही में शाहरुख खान ने मुंबई में जवान के डायरेक्टर एटली, दीपका पादुकोण समेत फ़िल्म की पूरी टीम के साथ जवान की सक्सेस प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की जिसमें उन्होंने जवान से जुड़ी कई अहम जानकारी शेयर की । इसी दौरान दीपिका पादुकोण ने भी बताया की कैसे जवान के नाम पर शाहरुख खान और डायरेक्टर एटली ने उन्होंने मूर्ख बनाया ।

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के प्यार के लिए की जवान
जवान की सक्सेस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में शाहरुख ने बताया कि कैसे उन्होंने और एटली ने मिलकर दीपिका को बेवक़ूफ़ बनाया । शाहरुख ने कहा, “यहाँ मुझे पूरे क्रू और टीम के साथ बैठकर बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन दीपिका थोड़ी नर्वस हैं । क्योंकि उन्हें लगता है कि मैंने और एटली ने दीपिका को छोटा सा रोल बोलकर पूरी फ़िल्म करवा ली और उन्हें अहसास ही नहीं है । हमने उन्हें कैमियो का बोलकर उनसे पूरी लेंथ वाली फिल्म करवा ली है । बेचारी को हमने बेवकूफ बना दिया था ।”
जवान की सक्सेस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में पहुँची दीपिका ने बताया कि, “जब मैंने फ़िल्म देखी ततो मुझे लगा कि मैं तो फ़िल्म के मैन कैरेक्टर्स में से एक हूँ । और मुझे पता भी नहीं है । और मुझे लग रहा है कि मुझे बेवक़ूफ़ बनाया गया है । मैं हैदराबाद में प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रही थी तब एटली वहां मेरे पास आए और कैरेक्टर का नैरेशन सुनाने लगे । मैंने जैसे ही कहानी सुनी, मैंने हां कह दिया । मैंने एटली से कहा कि आप अपना टाइम क्यों बर्बाद कर रहे हो । मैं इस रोल के लिए तैयार हूं । मेरे लिए लेंथ मायने नहीं रखता । मेरे लिए इसका इंपैक्ट मायने रखता है । दूसरी बात कि सभी शाहरुख खान के लिए मेरे प्यार से वाकिफ हैं । वो जब कहेंगे, मैं वहां रेडी रहूंगी ।”
बेशर्म रंग जैसे गाने के बाद भी माँ का किरदार निभाने के लिए हुई राज़ी
शाहरुख आगे कहते हैं, “उस दिन हम बेशर्म रंग गाने की शूटिंग कर रहे थे । मैं उन्हें सेट पर देख रहा था और पास में मेरी मैनेजर पूजा को मैंने कहा कि तुम्हें नहीं लगता दीपिका मां के रोल में बहुत ग्रेसफुल लगेंगी । मैंने पूजा से कहा कि तुम जाओ और दीपिका से पूछो कि क्या वो मेरी अगली फिल्म में मां बनना चाहेंगी । पूजा दो सेकेंड में वापस आ गईं और उन्होंने कहा कि दीपिका ने हामी भर दी है । वो कह रही हैं, जब शाहरुख कहें, मैं तैयार हूं । मैं उसकी जवाब से सरप्राइज हो गया । दीपिका ने प्रूव कर दिया कि वो बड़ी साइज एक्टर हैं ।”
वहीं दीपिका ने जवान में निभाए अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा- 'मैं तब प्रोजेक्ट K की शूटिंग के चलते हैदराबाद में थी. तभी एटली वहां मेरे पास आए और कैरेक्टर का नैरेशन सुनाने लगे. मैंने जैसे ही कहानी सुनी, मैंने हां कह दिया. मैंने एटली से कहा कि आप अपना टाइम क्यों बर्बाद कर रहे हो. मैं इस रोल के लिए तैयार हूं. मेरे लिए लेंथ मायने नहीं रखता. मेरे लिए इसका इंपैक्ट मायने रखता है. दूसरी बात कि सभी शाहरुख खान के लिए मेरे प्यार से वाकिफ हैं. वो जब कहेंगे, मैं वहां रेडी रहूंगी.'
वहीं शाहरुख ने दीपिका के रोल के बारें में कहा की, “कोई छोटा रोल नहीं होता अहि और फ़िल्म में दीपिका का रोल छोटा नहीं है । दीपिका एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं और उन जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने इस रोल को और भी बड़ा बना दिया है । दीपक ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है ।”
इवेंट के दौरान शाहरुख और दीपिका ने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ स्टेज पर जवान का हुक स्टेप भी किया ।
जवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के साथ सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति सहित राइटर, एडिटर, सिनेमेटोग्राफ़र और म्यूज़िक डायरेक्टर सभी शामिल हुए । हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की लीड हीरोइन नयनतारा शामिल नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए इवेंट को ज्वाइन किया ।
















