कल, कपूर फ़ैमिली के लिए यकीनन काफ़ी भावुक दिन था, जब उन्होंने देश की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार लिया । 80 व 90 के दशक की सुपरस्टार कही जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फ़िल्म मॉम, जो कि साल 2017 में आई थी, के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया । क्योंकि श्रीदेवी तो अब इस दुनिया में नहीं है इसलिए इस पुरस्कार को लेने के लिए उनके पति बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों-जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के संग पहुंचे । यकीनन ये पल उनके लिए काफ़ी प्राउड मोमेंट रहा । इस खास पल के दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहनी, जिसमें वह हू-ब-हू अपनी मां की तरह दिख रही थी । लगता है जाह्नवी कपूर ने अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया है ।

जाह्नवी कपूर ने पहनी अपनी 'मॉम' की साड़ी, तो सभी को लगा मानो श्रीदेवी आ गईं

जाह्नवी कपूर ने पहनी श्रीदेवी की साड़ी

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने खूबसूरत क्रीम कलर की सिल्क साड़ी को टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण तेजा की शादी में पहना था और अब उसी साड़ी को जाह्नवी ने अपनी मां के फ़िल्मी करियर के सबसे खास दिन पहना । जाह्नवी को श्रीदेवी की साड़ी मेम देख हर किसी ने उनकी सादगी और खूबसूरती की सराहना की । श्रीदेवी के सबसे बड़े फ़ैन कहने वाले फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी की तारीफ़ करते हुए लिखा, '' इस इमोशनल और अनमोल मौके पर #jhanvikapoor अपनी मॉम की साड़ी में ''

जाह्नवी कपूर ने पहनी अपनी 'मॉम' की साड़ी, तो सभी को लगा मानो श्रीदेवी आ गईं

मॉम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

मॉम में बेहरतरीन प्रदर्शन के लिए मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । इस अवार्ड को ग्रहण करने के लिए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग दिल्‍ली के विज्ञान भवन पहुंचे । राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पुरस्‍कार लेते तीनों सदस्‍य भावुक हो गये । बोनी कपूर ने कहा कि उन्हें श्रीदेवी की कमी महसूस हो रही है ।

जाह्नवी कपूर ने पहनी अपनी 'मॉम' की साड़ी, तो सभी को लगा मानो श्रीदेवी आ गईं

जाह्नवी कपूर ने पहनी अपनी 'मॉम' की साड़ी, तो सभी को लगा मानो श्रीदेवी आ गईं

आपको बता दें कि, मॉम श्रीदेवी की 300 फिल्‍म थी । इस फ़िल्म के साथ ही श्रीदेवी ने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिये थे । वैसे शाहरुख खान की जीरो फ़िल्म में श्रीदेवी एक छोटे से रोल में नजर आएंगी ।

जाह्नवी कपूर ने पहनी अपनी 'मॉम' की साड़ी, तो सभी को लगा मानो श्रीदेवी आ गईं

यह भी पढ़ें : श्रीदेवी के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बोनी कपूर ने दिल्ली में बेटियों संग की रिहर्सल

अपनी मां की गैर मौजूदगी में उनके पुरस्कार को लेने के बाद जाह्नवी ने पत्रकारों को बताया कि, '' मैं अपनी मां द्वारा किए गए कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए जूरी और भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं ।'' पुरस्कार मिलने के लिए श्रीदेवी के पति बोनी ने कहा कि, "यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है । यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है ।' बोनी कपूर ने कहा, "यह हमारे लिए दुख का भी क्षण भी है । हम चाहते थे कि वह हमारे साथ यहां होतीं । वह इस पुरस्कार की हकदार थीं । लगभग 50 वर्षो में उन्होंने करीब 300 फिल्में की । उन्होंने सभी फिल्मों में अपना बेहतरीन काम किया । यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें छोड़ के जाने के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया ।'

जाह्नवी कपूर ने पहनी अपनी 'मॉम' की साड़ी, तो सभी को लगा मानो श्रीदेवी आ गईं