प्राइम वीडियो ने अपने आगामी शीर्षक जलसा का टीज़र जारी किया,जो दर्शकों को संघर्ष की इस मनोरम कहानी की एक झलक देता है । अपने फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के बाद, प्राइम वीडियो ने आज विद्या बालन और शेफाली शाह अभिनीत बहुप्रतीक्षित थ्रिलर ड्रामा, जलसा का मनोरंजक टीज़र रिलीज़ किया । जलसा का टीज़र दर्शकों को उस दुनिया में ले जाता है जो रोमांच से भरा है, और हमें इस बेहद आकर्षक और मनोरम कहानी में आगे जो होने वाला है, उसकी एक झलक देता है ।

Jalsa Teaser: विद्या बालन और शेफ़ाली शाह की जलसा में दिखी संघर्ष की मनोरम कहानी ; 18 मार्च को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फ़िल्म

विद्या बालन और शेफ़ाली शाह की जलसा का टीजर आउट

मंत्रमुग्ध कर देने वाले अभिनय और स्टोरीलाइन से भरपूर, थ्रिलर ड्रामा जलसा आपको जोड़े रखने का वादा करता है, जिससे आप और ज्यादा आकर्षण की अपेक्षा रखते हैं । जलसा का ग्लोबल प्रीमियर 18 मार्च को अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होगा ।

सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित- जलसा संयुक्त रूप से भूषण कुमार,कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), विक्रम मल्होत्रा, शिखा शर्मा (अबुदंतिया एंटरटेनमेंट) और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित है। फिल्म में विद्या बालन, शेफाली शाह, मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल, और सूर्या कसीभटला जैसे ख़ास कलाकार एक तारकीय भूमिका निभा रहे हैं ।