Harper’s Bazaar India के अप्रैल / मई 2020 के डिजीटल इश्यू की कवर गर्ल बनी जैकलीन फ़र्नांडीज ने अपनी खूबसऊरत अदाओं से मैगजीन के कवर पेज को और आकर्षक बना दिया । मैगजीन के लिए कराए गए फ़ोटोशूट में जैकलीन फर्नांडीज की अनदेखी तस्वीरों ने हमें प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित कर दिया है ।

जैकलीन फर्नांडीज द्दारा Harper’s Bazaar India मैगजीन के लिए कराए गए फ़ोटोशूट की अनदेखी तस्वीरें !

जैकलीन फ़र्नांडीज का फ़ोटोशूट

पहली तस्वीर में जैकलीन गिटार बजाते हुए एक छोटी बकरी के साथ खेलते हुए नज़र आ रही हैं जिसमें जैकी ने एक ब्राल्टर और स्कर्ट के साथ एक खूबसूरत डार्क ब्लू ब्लू ब्लेज़र पहना हुआ है। मैगज़ीन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "लॉकडाउन बढ़ने की खबरों के बीच, हमने जैकलीन फर्नांडीज को ऐसी तस्वीरें बनाने के लिए कहा, जो हमें इस वक़्त खुशी दे रहीं है जिसमें सुंदर कल्पना, प्रकृति और बेहतर भविष्य की उम्मीद छिपी हो।

अभिनेत्री वर्तमान में पनवेल के फार्महाउस पर कवॉरंटाइन्ड हैं और इन दिनों अपनी नई नेटफ्लिक्स फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने इस काल्पनिक डिजिटल कवर स्टोरी के लिए खुद अपने बाल और मेकअप किया है। 'बाज़ार' के लिए विशेष रूप से बनाई गई अधिक तस्वीरों को देखने के लिए हमसे जुड़े रहिए।"

दूसरी तस्वीर में वे फिर से उजाले की तलाश में है । जैकलीन एक सफेद सिंगल शोल्डर टॉप, बेज स्कर्ट और सॉफ्ट मेकअप में बेहद शानदार लग रही है । पत्रिका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा, "कवर स्टार जैकलीन के साथ खिलखिलाते समय और आउटडोर का सपना देखते हुए ।"

जैकलीन फर्नांडीज द्दारा Harper’s Bazaar India मैगजीन के लिए कराए गए फ़ोटोशूट की अनदेखी तस्वीरें !

आखिरी लुक में, लहराते बालों के साथ उसी ब्लेज़र में जैकलीन का यह लुक बेहद खूबसूरत है । यह आखिरी तस्वीर कवॉरंटिन के हमारे दिनों को बखूबी बयां कर रही है, मैगज़ीन ने साझा करते हुए लिखा,"हमारे अप्रैल / मई 2020 के डिजिटल इश्यू की कवर स्टार जैकलीन फर्नांडीज है जिन्होंने इस बात की झलक साझा की है कि क्वारंटीन में वह किस तरह की ज़िंदगी बिता रही हैं । अभिनेत्री खुश है कि वे पनवेल के फार्महाउस पर क्वारंटाइन्ड है, जहां वह "प्रकृति के साथ फिर से जुड़" रही है । वह कहती है, "मैं सब कुछ कर रहीं है जो यहाँ से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कर सकती हूं और इस कठिन समय के दौरान, दुनिया के हर व्यक्ति के लिए शक्ति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रही हूँ ।"

ec760716-bd73-4996-89f5-824847a9f777

इन तस्वीरों के साथ हम अपने हालिया दिनों की मनोदशा के साथ बखूबी संबंधित महसूस कर सकते है । हर कोई आशा, खिलखिलाते और खुशहाल समय की तलाश कर रहा है । हर कोई अपने तरीके से प्रकृति के साथ फिर से जुड़ रहा है ।

जैकलीन उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो न सिर्फ मैगज़ीन कवर पर बल्कि अपनी ऑन-स्क्रीन के साथ भी प्रशंसकों का दिल जीतते आई है । हाल ही में जैकलीन ने अपनी फ़िल्म मिसेज सीरियल किलर से अपना डिजीटल डेब्यू किया ।

View this post on Instagram

#Repost @bazaarindia ・・・ Amidst news of the lockdown extension, we asked Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) to create a cover image that would celebrate just some of the things that are bringing us joy right now—beautiful imagery, nature, and the hope of a better future. The actor is quarantined out on a Panvel farmhouse where she is, “reconnecting with nature”. She says, “It has been such an enriching liberating experience for me, being fully aware of the pain and suffering the pandemic has caused for many, I’m just grateful that I’m on a farm, safe and well. Doing everything that I can to help those in need from here and praying for strength and health to each one in this world during these tough times.” . . Photographs by Saajan Singh (@saajan_singh23) . Editor: Nonita Kalra (@nonitakalra) Creative Director: Yurreipem Arthur (@yurreipem) Assistant art director: Nikhil Kaushik (@nickmodisto) Consulting editor, digital: Ravneet Kaur Sethi (@ravneetkaurr) Actor's agency: @spicesocial . . #jacquelinefernandez #bazaarindia #mayissue

A post shared by Jac’kill’ine Fernandez (@jacquelinef143) on