जैकलीन फर्नांडीज के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स की फैमिली कंप्लीट हो गई है । इस बड़ी उपलब्धि को जैकलीन फर्नांडीज ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया । श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज के ग्लोबल लेवेल पर काफी बड़ा फैनबेस है । ऐसे में जैकलीन फर्नांडीज हमेशा अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल की एक झलक शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं ।

जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स की फैमिली बनने पर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया

जैकलीन फर्नांडीज के 60 मिलियन फ़ोलोअर्स

हाल ही में जैकलीन के सोशल मीडिया हैंडल, इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है और इस खुशी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने केक और डेकोरेशन के साथ सेलिब्रेट किया साथ ही इन यादगार पलों को अपने फैन्स का साथ शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया।

जैकलीन ने कैप्शन में अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- “हम 60 मिलियन का परिवार हैं ❤️ इस यात्रा में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद? #jf”

जैकलीन हाल ही में बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं थी जिसमें उनकि केमिस्ट्री को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन, अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और रणवीर सिंह के साथ सर्कस में नजर आएंग़ी ।