हर साल 29 अप्रैल को मनाए जाने वाले इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर, बिहार से ॠतिक रोशन के प्रशंसकों ने एक वीडियो के माध्यम से डांस के दिग्गज ॠतिक रोशन को ट्रिब्यूट दिया गया है । बॉलीवुड में डांस का दूसरा नाम ॠतिक रोशन है । और इसमें कोई दो राय नहीं कि अभिनेता ने पिछले कुछ सालों में अपने बेमिसाल डांस से एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है ।

WATCH : ॠतिक रोशन का 'बिहारी स्टाइल' डांस खुद ॠतिक को भी कर गया इंप्रेस

फ़ैंस ने ॠतिक रोशन को दिया बिहारी स्टाइल में ट्रिब्यूट

1.5 मिनट के इस वीडियो में ॠतिक के प्रशंसक उन्हें बिहार के लाला कह कर संबोधित करते हुए नज़र आ रहे है । बिहार के फैंस द्वारा बनाई गई इस वीडियो में ॠतिक के उन गानों और डांस मूव्स को शामिल किया गया है जिसने सभी के दिलों में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ दी है ।

ॠतिक अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में बिहारी चरित्र निभाने के लिए तैयार हैं और अपने प्रशंसकों से मिले इस प्यार से ख़ासा उत्साहित हैं ।

अभिनेता ने अपने ट्वीटर पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा,"...... धन्यवाद !

WATCH : ॠतिक रोशन का 'बिहारी स्टाइल' डांस खुद ॠतिक को भी कर गया इंप्रेस

ॠतिक रोशन उन चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेताओं में एक है जिनके प्रशंसकों की सूची में देशभर से अलग-अलग वर्ग के लोग शामिल है ।

कहो ना प्यार है से अपनी शुरुआत करने वाले ॠतिक रोशन ने "एक पल का जीना" मूव्स के साथ हर किसी का दिल अपने कब्ज़े में कर लिया था । इस जन्म में तो कोई भी ऐसा शख्स नही है जो ॠतिक के इस सिग्नेचर मूव को भुला सके ।

धूम, बैंग बैंग, कृष आदि में ॠतिक का डांस हमेशा कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है । ॠतिक का डांस अक्सर सरहाना का पात्र रहा है और इतना तो तय है कि आने वाले समय मे भी ॠतिक कई और बेहतरीन डांस के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहेंगे ।

यह भी पढ़ें : हैप्पी बर्थडे ॠतिक रोशन ! …और इसलिए हमें लगता है कि ॠतिक में है 'ग्रीक गॉड' स्टाइल

ॠतिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमे वह पहली बार गणित प्रतिभा की भूमिका निभा रहे है । सुपर 30 में ॠतिक का लुक अभी से प्रशंसक और दर्शकों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है ।