इंटरनेट वर्ल्ड की सेंसेशन दिशा पटनी ने एक बार फ़िर अपनी हॉट अदाओं से अपनी फ़ैन फ़ोलोइंग बढ़ाने का काम किया है । प्रतिष्ठित लिंगरी ब्रांड केलविन क्लाइन की ब्रांड एम्बेस्डर दिशा पटनी अक्सर इस ब्रांड के प्रमोशन के लिए लिंगरी फ़ोटोशूट करवाती है और उसकी झलक वह अपने इंस्टाग्राम पर दिखलाती है । हाल ही में दिशा पटनी एक बार फ़िर इसी ब्रांड को एंडोर्स करने के चलते ब्लैक कलर की लिंगरी में हद से ज्यादा ग्लैमरस लुक में नजर आई । पूल के पास खड़ी दिशा का ब्लैक लिंगरी वाला हॉट अवतार इस गर्मी के सीजन में और तापमान को बढ़ाने का काम कर रहा है ।

दिशा पटनी जल्द ही भारत में नजर आएंगी
दिशा के प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की आगामी फ़िल्म भारत में ट्रैपिज आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगी । इस किरदार के लिए दिशा ने अलग से ट्रेनिंग ली है । पिछली बार दिशा अपने कथित बॉयफ़्रेंड टाइगर श्रॉफ़ के साथ बागी 2 में नजर आई थी । और अब फ़िल्म के बाद दिशा और टाइगर साथ में एक ब्रांड को एंडोर्स करने की तैयारी कर रहे है ।
हाल ही में जब टाइगर करण जौहर के कॉफ़ि विद करण में आए थे तब उन्होंने न तो दिशा के साथ अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया और न ही इंकार किया । वहीं दिशा भी टाइगर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी बनाए हुए है ।
















