आरएसवीपी की आगामी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता स्क्रीन पर हिट करने के लिए तैयार है >हाल ही में फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के कुछ नए अजीबो-गरीब पोस्टर्स रिलीज किए गए जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे है । ये फ़िल्म अनोखी होगी, ये फ़िल्म के पोस्टर्स साफ़-साफ़ बयां कर रहे है । इस कॉर्की फिल्म में पिछले साल बॉलीवुड में अपने कदम रखेने वाली राधिका मदान के साथ अभिमन्यु दासानी डेब्यू कर रहे है ।

मर्द को दर्द नहीं होता के तीन मजेदार पोस्टर्स
पहले पोस्टर में अभिमन्यु पर ढेर सारी मधुमखियों से ढके हुए है , और आराम से पानी का सिप ले रहे है , यह क़्वारकी पोस्टर लोगो को खूब पसंद आ रहा है ।

तो वहीं दूसरे पोस्टर में अभिमन्यु के सर पर गमला जोरदार टकराया है और वह गमला टूट गया है , फिर भी अभिमन्यु के चेहरे पर एक मुस्कान है , जो दर्शाती है उन्हें कुछ हुआ ही नहीं , बस गमला टूट गया है ।

जो टैटू बनवाते है , उन्हें पता होता की दर्द कितना होता है , पर इस तीसरे पोस्टर में अभिमन्यु टैटू बनवाते हुए बहुत मुस्कुरा रहे है , मानो की कोई उन्हें गुदगुदी कर रहा है ।

इन तीनो पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया , पोस्टर सोशल मीडिया पर आने के बाद बहुत पंसद किये जा रहे है ।
भारत में अपनी रिलीज़ से पहले ही, मर्द को दर्द नहीं होता , 'द मैन हू फील नो पेन' शीर्षक के साथ एक वैश्विक छाप बना रहा है । फिल्म की कहानी दर्द के प्रति जन्मजात असंवेदनशील एक व्यक्ति के चारों ओर घूमती है , फिल्म ने टीआईएफएफ में मिडनाइट मैडल अवार्ड जीता है । फिल्म में अभिमन्यु दसानी और राधिका मदान फिल्म के मनोरंजक एक्शन दृश्यों में अपरंपरागत मार्शल आर्ट के साथ जोरदार पंच पैक करते हुए दिखाई देंगे ।
यह भी पढ़ें : मर्द को दर्द नहीं होता स्टार अभिमन्यु दसानी को नहीं है अक्षय कुमार की केसरी से कोई डर
आरएसवीपी के बैनर तले बनी यह फ़िल्म रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है, और वासन बाला द्वारा लिखित और निर्देशित है । अभिमन्यु दासानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे । यह फिल्म 21 मार्च, 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।
















