इन दिनों रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं । दर्शक इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस फ़िल्म के लिए रणबीर ने अपने लुक में जबरदस्त ट्रांसफ़ोरमेशन किया है ।

इन सबके बीच, रणबीर कपूर को एक रहस्यमयी महिला के साथ अंतरंग पलों में देखा गया । इससे पहले की आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचे, हम आपको बताते हैं कि रणबीर को ब्रांड मेक्रोमैन के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान देखा गया ।

ये तस्वीरें ऑनलाइन धूम मचा रही हैं जिसमें रणबीर कपूर एक लड़की, जो नाइटवियर पहनी हुई है, के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं । ये दोनों कभी बिस्तर पर, तो कभी बाथटब में तो कभी काउच पर एक दूसरे के साथ प्राइवेट पलो को एंज्यॉय कर रहे हैं । वैसे आज से पहले रणबीर कपूर को कभी इस तरह से नहीं देखा गया ।

फ़िल्मों की बात करें तो, रणबीर कपूर जल्द ही अनुराग बसु की आगामी म्यूजिकल ड्रामा फ़िल्म जग्गा जासूस में कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।