
विवादों से गहरा नाता रखने वाली मॉडल से अभिनेत्री बनीं पूनम पांडे सुर्खियों में कैसे रहना है, ये बखूबी जानती हैं । फ़िल्मों में कम नजर आने वाली पूनम पांडे के करोडों फ़ोलोअर्स हैं सोशल मीडिया पर ।

एक बार फ़िर् पूनम पांडे ने बैंकॉंक में कराए अपने फ़ोटोशूट में से कुछ फ़ोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए । इस फ़ोटोशूट में वह अपनी इंडोनेशियन फ़्रेंड्स इका फ्राउने और रासीला नेवा रे के साथ नजर आ रही हैं । इस तस्वीर में तीनों की हॉटनैस तापमान को और बढ़ा रही है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, पूनम पांडे, जिसने साल 2013 में फ़िल्म नशा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, पिछले दिनों गोविंदा की फ़िल्म आ गया हीरो में एक स्पेशल एपीरियंस देती हुई नजर आईं थी ।
















