प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी फ़ेम नुसरत भरूचा अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीतती ही हैं । इसी के साथ अपनी हॉटनैस और ग्लैमरस अंदाज से भी अपनी फ़ैन फ़ोलोइंग बढ़ाती है । नुसरत भरूचा अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती और इसका सबूत मिला उनके हाल ही में हुए फ़िल्मफ़ेयर ईवेंट 2020 में जिसमें नुसरत बेहद सेक्सी ड्रेस पहनकर पहुंची ।

नुसरत भरूचा का ग्लैमरस अंदाज
हाल ही में आयोजित हुए फ़िल्म फ़िल्मफ़ेयर में नुसरत बेहद खास अंदाज में पहुंची । नुसरत ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया । इस दौरान नुसरत डिजाइनर यूसूफ़ अकबर के रियल ग्रीन कलर के अल्ट्रा थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आई जिसे उन्होंने बेहद कॉन्फीडेस के साथ कैरी किया था ।

नुसरत ने बेहद लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ इस लुक को कंप्लीट किया । नुसरत की इस सेक्सी ड्रेस में उनका अपर थाई पर बना हुआ टैटू भी नजर आया ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार आयुष्मान खुराना के साथ फ़िल्म ड्रीम गर्ल में नजर आईं नुसरत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फ़िल्म छलांग में नजर आएंगी ।


















