होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन की महावतार नरसिम्हा अपनी रिलीज़ के बाद से ही इतिहास रच रही है। साल की सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्मों में से एक इसने थिएटर्स में एक दिव्य ताकत के साथ एंट्री मारी। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का अहम हिस्सा बन चुकी ये फिल्म भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है। रिलीज़ के दो हफ्ते बाद भी, महावतार नरसिम्हा की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमी नहीं है और हर दिन शानदार कमाई हो रही है।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन मंदिर में सेलिब्रेट करेंगे बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ पार कर चुकी महावतार नरसिम्हा की सफलता का जश्न

महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास

होम्बले फिल्म्स की महावतार नरसिंह ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म की सफलता का जश्न बनाने का तरीका भी बिल्कुल अलग रहा। जहां आमतौर पर सक्सेस पार्टी किसी क्लब या पब में होती है, वहीं महावतार नरसिम्हा की टीम ने एक आध्यात्मिक मिसाल कायम की है। उन्होंने यह जश्न एक मंदिर में मनाने का फैसला किया। जन्माष्टमी से पहले इस खास भावनात्मक पहल में टीम ने उस दिव्य शक्ति के प्रति आभार जताया, जिसने इस फिल्म की प्रेरणा दी। दर्शकों और निर्माताओं की गहरी आस्था ही इस फिल्म को बनाने की वजह बनी, और ऐसे पवित्र माहौल में जश्न मनाना, इस ऐतिहासिक सफर को और भी यादगार बना गया।

होम्बले फिल्म्स आज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी प्रोडक्शन हाउसेज़ में शुमार है, जिसने बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर देकर इंडस्ट्री में नया मापदंड स्थापित किया है। 'KGF चैप्टर 1 & 2' की भारी सफलता ने इस सफर की शुरुआत की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़े। इसके बाद आई 'सलार: चैप्टर 1 – द सीज़फायर', जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाया और फैंस की दीवानगी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। होम्बले फिल्म्स ने यह साबित कर दिया कि जब कहानी दमदार हो और प्रोडक्शन क्वालिटी टॉप लेवल की, तो फिल्में सीमाएं पार कर जाती हैं। अब जब ' कंतारा: चैप्टर 1' रिलीज़ के लिए तैयार है, होम्बले फिल्म्स एक बार फिर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति, एक्शन और भावना का मेल होती हैं, जो दर्शकों को पूरे देश में जोड़ती हैं।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3D और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो चुकी है।