होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक अनुभव बनकर सामने आई है। 2022 में कांतारा की ज़बरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में, अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, तो दर्शक इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले पल और दिल को छू जाने वाले विजुअल्स देख पा रहे हैं। ये ट्रेलर सिर्फ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, बल्कि उसे पार करने में कामयाब रहा है। कहना होगा कि उसने ऐसा सिनेमैटिक तूफ़ान खड़ा कर दिया जैसा पहले कभी नहीं हुआ। इतिहास रचते हुए, ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं। ऐसे में ट्रेलर की सफलता का जश्न मनाने और फ़िल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने के लिए, ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने कोलूर मूकाम्बिका मंदिर के दर्शन किए।

कांतारा: चैप्टर 1 की रिलीज़ से पहले ऋषभ शेट्टी ने पत्नी प्रगति संग कोलूर मूकाम्बिका मंदिर में फ़िल्म की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद

कांतारा: चैप्टर 1 की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद

सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के ट्रेलर लॉन्च के बाद, ऋषभ शेट्टी अपनी पत्नी प्रगति के साथ कोलूर मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे। वहां, इस कपल ने फिल्म की सफलता के लिए देवी का आशीर्वाद लेने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना भी की।

कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

89a9de23-360e-4401-ac01-439d358ac9c4

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने कांताराः चैप्टर 1 के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।

8c73768c-34c0-49a7-b5c3-5dbeb17e4349

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।

252395b7-d3a5-4902-841b-04602dad6b0d

फिल्म कांताराः चैप्टर 1 के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।