कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में हर कोई घरों में रहने को मजबूर है । वहीं बॉलीवुड सिलेब्स भी लॉकडाउन में इस समय को पुरानी यादों के साथ बिता रहे हैं । टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हिना खान, जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं, शुरूआत में टीवी पर संस्कारी बहू के रूप में नजर आईं और उसके बाद कसौटी की जिंदगी की में विलेन बनकर खूब वाहवाही बटोरी । और अब लॉकडाउन में हिना खान ने अपने बिकिनी फ़ोटोज से सनसनी मचा दी है ।

हिना खान का सेक्सी बिकिनी फ़िगर
हिना इन दिनों अपने वेकेशन के दिनों को खूब याद कर रही हैं । शेयर की गई फ़ोटोज में हिना बीच पर रेत से खेलती नजर आ रही हैं । ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी हिना ने अपने इन फ़ोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "मुझे दोबारा चिल करने का अपना लाइसेंस वापस चाहिए."
हिना का हॉट अंदाज देखकर फैन्स से लेकर टीवी सेलेब्स तक सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर भी हिना की हॉटनैस की तारीफ़ किए बगैर रह नहीं पाईं । एकता ने हिना के इन फ़ोटोज पर इमोजी के साथ Wooah लिखा । और हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने 'हाय गर्मी' कहकर कमेंट किया ।
















