अमेज़न प्राइम वीडियो ने इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद की ज़िंदगी पर बेस्ड अनस्क्रिप्टेड  वेब सीरिज, फॉलो कर लो यार लॉन्च कर दी है । इस सीरिज़ में उर्फी जावेद ने ने न केवल अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की, बल्कि उन्होंने उन पहलुओं के बारे में भी खुलकर बात की, जिन्हें करने में शायद अन्य कलाकारों को थोड़ी झिझक होगी । उर्फी जावेद ने अपनी इस वेब सीरिज़ में बोटोक्स को लेकर खुलकर बात की साथ ही सलमान खान की फ़िल्म रेस 3 को भी अपने अंदाज़ में स्पेशल ट्रिब्यूट दिया है ।

उर्फी जावेद ने अपनी अनस्क्रिप्टेड  वेब सीरिज फॉलो कर लो यार में सलमान खान की रेस 3 को अपने अंदाज़ में दिया स्पेशल ट्रिब्यूट ; “माई बूब्स आर माई बूब्स, नन ऑफ योर बूब्स”

उर्फी जावेद ने रेस 3 को अपने अंदाज़ में दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

वह डॉक्टर से कहती है कि झुर्रियों से छुटकारा पाओ और “मेरी भौंहों को जितना हो सके उतना ऊपर उठाओ”। उसने यह भी कहा, “मुझे कोई झुर्रियाँ नहीं चाहिए। मुझे अपना चेहरा साफ चाहिए।” बोटॉक्स की ज़रूरत बताते हुए, उसने तर्क दिया, “मेरी भौंहें झुकी हुई थीं। मैं चाहती थी कि भौंहें आर्क लिए हुए हो ।”

ऊर्फी ने मज़ाक में अपने कार्यकारी प्रबंधक साहेल हबीब खान को भी फेस-लिफ्ट करवाने के लिए मजबूर किया, जिससे सभी हँस पड़े । अपने चेहरे पर इंजेक्शन लगवाते समय, उसने कहा, “मुझे लगता है कि बोटॉक्स मानवता के लिए सबसे अच्छी चीज़ है।”

जब डॉक्टर ने हाइड्रा बूस्टर का सुझाव दिया, तो ऊर्फी ने उत्साहित होकर कहा, “इंजेक्शन है? हाँ, हाँ, डाल दो!”

उसने दर्शकों से कहा, “मैं लिप फिलर लगवाती हूँ । मेरी ठुड्डी में थोड़ा सा फिलर है । मेरी आँखों के नीचे फिलर है और मेरी भौंहों में थोड़ा बोटॉक्स है । यह मेरी इच्छा है। मैं बेहतर दिखना चाहती हूँ । मैं सुंदर दिखना चाहती हूँ ।”

सेशन खत्म होने के बाद, साहेल ने उर्फी को बोटॉक्स क्लिनिक में कम जाने का सुझाव दिया । उसने उसे मना करते हुए कहा, “मुझे ये चीजें नियमित रूप से करते रहना चाहिए । जब मैं 50 साल की हो जाऊंगी, तब भी मैं 20 की दिखना चाहती हूं ।”

उसने आगे कहा, “सबसे पहले, दुनिया हमारे शरीर की आलोचना करेगी । अब, अगर कोई इस असुरक्षा को दूर करना चाहता है, तो कोई बात नहीं ।”

फॉलो कर लो यार के निर्माताओं ने यह भी खुलासा किया कि उर्फी जावेद ने अपने फेस जॉब के लिए 37,500 रुपये का भुगतान किया।

इसके बाद के एपिसोड में, उर्फी जावेद ने अपनी दोस्त काजोल, नैना और उनकी बहन असफी जावेद से मुलाकात की और उनसे कहा कि वह अपने स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए बूब जॉब या ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन करवाना चाहती हैं । उसने इसके पीछे का कारण बताया, “मैं आपको बताती हूं कि जब मैं कपड़े पहनती हूं तो क्या होता है । यह हर जगह से ठीक से फिट होता है । लेकिन यहां कपड़े बहुत ढीले हैं (अपने स्तनों की ओर इशारा करते हुए )।”

उर्फी के जूनियर बिजनेस मैनेजर रुसलान ज़ाला को डॉ. विराज ताम्बवेकर से अपॉइंटमेंट मिल जाता है।  वे रिसेप्शन पर इंतज़ार करते हैं और जब उसे बुलाया जाता है, तो रुसलान उसके साथ आने पर ज़ोर देता है । वह उसे रोकती है । वह तर्क देता है कि ‘तुम्हारा रूप मेरे लिए महत्वपूर्ण है।’ उसने जवाब दिया, “मेरे बूब्स (स्तन) पर इतना ध्यान देना बंद करो !” उर्फी ने फिर सलमान खान की रेस 3 (2018) को ट्रिब्यूट देते हुए फ़िल्म का एक डायलॉग बोला और उसमें थोड़ा बदलाव किया, “माई बूब्स आर माई बूब्स, नन ऑफ योर बूब्स”