सभी के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा न केवल अपनी बेमिसाल कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करते हैं बल्कि अपने बड़े दिल के कारण भी लोगों के बीच छाए रहते हैं । अपनी फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए हर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का सबसे पसंदीदा शो, द कपिल शर्मा शो, हर वर्ग के लोगों का मनोरंजन करता है । बच्चें भी कपिल के शो के जबरद्स्त फ़ैन हैं । हाल ही में कपिल ने ऐसे ही एक नन्ही फ़ैन की इच्छा पूरी की । जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कपिल के लिए कह रहे हैं कि एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे ।

कपिल शर्मा पर फ़िदा हुए फ़ैंस
दरअसल, एक यूजर ने कपिल से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी बेटी कपिल की फैन है और वह उनके शो द कपिल शर्मा शो को बहुत पसंद करती है। यूजर ने कपिल से रिक्वेस्ट की कि वह उसे और उसकी बेटी को अपने शो में बुला लें । मनीष नाम के यूजर ने ट्विटर पर बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर कपिल शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया, “मेरी बेटी की मुंबई की पहली ट्रिप । वह आपके (कपिल शर्मा) शो को लाइव देखना चाहती है । उसे आपका शो बहुत पसंद है। हम यहां (मुंबई से) 23 नवंबर को सुबह वापस चले जाएंगे । प्लीज कपिल पाजी, उसे और मेरी फैमिली को आपके शो का हिस्सा बनने का एक चांस दें ।”
यूजर को जवाब देते हुए कपिल ने लिखा, “ब्रदर हम कल (22 नवंबर) को शूटिंग कर रहे हैं। प्लीज मुझे अपना कॉन्टैक्ट भेजें। मेरी टीम का कोई सदस्य आपसे संपर्क कर लेगा और आपके लिए व्यवस्था कर देगा। थैंक यू।”
Brother we r shooting tmrw, Pls send me your contact, someone from my team will contact you n arrange for you, thank you ? https://t.co/U67ePjy2Cd
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 21, 2021
कपिल सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फ़ैंस से जुड़े रहते हैं लेकिन इस बार इस फैन के मेसेज ने कपिल का ध्यान अपनी ओर खींचा ।
कपिल के इस स्वीट जेस्चर से सोशल मीडिया यूजर्स बेहद खुश हो गए हैं और अपने चहेते कपिल की तारिफ़ों के पुल बांध रहे हैं । एक यूजर ने लिखा “एक ही तो दिल है और कितनी बार जीतोगे कपिल पाजी ?”
















