बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग अभिनेता में से एक कार्तिक आर्यन, जो इन दिनों अपनी आगामी और अपने करियर की सबसे चैलेंजिंग फ़िल्म चंदू चैंपियन की रिलीज में बिजी हैं, एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी शैली की फ़िल्म भूल भुलैया 3 में ‘रूह बाबा’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं । इस बार भूल भुलैया 3 में एनिमल फ़ेम तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन की लव इंटरेस्ट का रोल प्ले कर रही हैं । कार्तिक और तृप्ति डिमरी स्क्रीन पर फ्रेश जोड़ी के रूप में नज़र आने वाले हैं । भूल भुलैया 3 के अलावा कार्तिक और तृप्ति डिमरी अनुराग बसु की लव स्टोरी ड्रामा में भी लिड रोल में नज़र आने वाले हैं । हाल ही में चंदू चैंपियन के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने अपनी अपनी ऑन-स्क्रीन लव इंट्रेस्ट तृप्ति डिमरी की आर्ट की बहुत तारीफ़ की ।

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की स्क्रीन पर फ्रेश जोड़ी
बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कार्तिक ने अपनी भूल भुलैया 3 को-स्टार तृप्ति डिमरी की तारीफ़ करते हुए कहा, “मैं तृप्ति के साथ इस समय भूल भुलैया 3 की शूटिंग कर रहा हूं और वह काफ़ी मेहनती एक्ट्रेस हैं । मुझे बहुत ख़ुशी है कि वह इस फ़िल्म का हिस्सा हैं । बात जब आर्ट की आती है, तो वहाँ इसे लेकर बहुत कॉंफिडेंट हैं । जो की बहुत अच्छा है । क्योंकि जब ऐसे आर्टिस्ट के साथ स्क्रीन पर परफॉर्म करते हो तो रिज़ल्ट अच्छा आता है । इसलिए तृप्ति के साथ काम करना सही मायनों में काफ़ी अच्छा है ।”
अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही भूल भुलैया 3 में कार्तिक और तृप्ति के साथ ऑरिजनल मंजुलिका यानी विद्या बालन भी अपने OG रोल में नज़र आने वाली हैं ।
वहीं चंदू चैंपियन की बात करें तो, साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है और यह दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है ।
















