भारत के अग्रणी मनोरंजन पोर्टल, बॉलीवुड हंगामा ने 18-19 अक्टूबर, 2023 को मुंबई में अपना 2 दिवसीय ओटीटी इंडिया फेस्ट आयोजित किया । इस कार्यक्रम में पैनल डिस्क्शन, फायरसाइड चैट्स, मास्टरक्लास, वर्कशॉप्स और इसके बाद ओटीटी प्रतिभाओं का सम्मान करने वाला एक पुरस्कार समारोह भी शामिल था । ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स के पहले दिन की शुरूआत पैनल डिस्क्शन के साथ हुई जिसमें फ़िल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुईं । पैनल डिस्क्शन में फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर, जो हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फ़िल्में देने के लिए जाने जाते हैं, भी शामिल हुए फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरा होने का जश्न मनाया । साथ ही अपनी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के बारें में भी खुलकर बात की ।

करण जौहर को कभी ख़ुशी कभी ग़म के लिए शुरुआत में नहीं मिली थी सराहना
कभी ख़ुशी कभी ग़म भले ही अपने गानों, कहानी और एक्टिंग की वजह से आज भी लोगों की पसंदीदा फ़िल्मों में से एक है लेकिन रिलीज़ के वक्त इसे फ़िल्म क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज नहीं दिए थे । K3G के ख़राब रिव्यूज को याद करते हुए करण ने कहा, “जब आप नए अमीर होते हैं, तो आप दिखावा करना चाहते हैं । इसलिए मैं नया अमीर था और फिर मैं कभी खुशी कभी गम के साथ दिखावा कर रहा था । मैं सबसे बड़ी कास्ट चाहता था । सबसे बड़ी मेकिंग, और सबसे बड़ी लोकेशंस । सब कुछ थोड़ा-सा लार्जर दैन-लाइफ था; जिस तरह से मैं सिनेमा को देखता हूं । मुझे लगा कि मैं साल की सबसे बड़ी फिल्म बना रहा हूं । जैसा मैंने सोचा था, इस साल किसी को भी नहीं आना चाहिए क्योंकि मैं K3G जैसी बड़ी फ़िल्म को लेकर आ रहा हूं । यह जीवन का सबसे बड़ा सबक था जो मैंने सीखा, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा । यही वह साल है जिसने मुझे सच्चाई दिखाई ; यही वह साल है जिसने मुझे इतनी स्थिरता दी है । क्योंकि उस वर्ष मैंने जो भी फ़िल्म देखी, मुझे लगा कि वह मेरी फ़िल्म से कहीं बेहतर थी ।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने लगान देखी; मैंने दिल चाहता है देखी, मैंने गदर देखी, मैंने चांदनी बार देखी । और मैंने कहा, 'अरे यार, जब मैं दिसंबर में अपनी फ़िल्म लेकर आ रहा हूं, तो उससे पहले इतनी शानदार फ़िल्में भी आ रही हैं । इन फ़िल्मों के सामने तो मैं क्रिटिक्स के सामने फीका पड़ जाऊँगा । मैंने कभी खुशी कभी गम के लिए कभी कोई अवॉर्ड्स नहीं जीता। मैं डिप्रेशन में चला गया। मैं एक ऐसी फिल्म का शोक मना रहा था जो अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही थी । लेकिन जब आपको अपनी पहली फिल्म में वह तारीफ़ और पहचान मिलती है, और दूसरी फ़िल्म में नहीं मिलती फिर भले ही वह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हो । मुझे नहीं लगता कि उस समय मैं उस पर ध्यान दे रहा था । मुझे लगता है कि मुझे बाद में कभी खुशी कभी गम के लिए बहुत कुछ मिला ।”
इसी बातचीत के दौरान करण ने कहा, “कभी खुशी कभी गम के रिव्यू खराब थे, मैं सच में परेशान हो गया और मेरा दिल टूट गया था । कुछ अच्छे भी थे, लेकिन कमोबेश ऐसा था, 'यह क्या है, यह सिर्फ एक बड़ा गीत और डांस है, और यह जोड़-तोड़ है, और हर कोई फिल्म में रो रहा है और ज़बरदस्ती का देशभक्ति एंगल लगा दिया है । मैंने इस तरह की बहुत सारी चीज़ें पढ़ीं । लेकिन अब हर कोई जब देखने आता है, तो मुझे बताता है कि K3G सबसे अच्छी फिल्म है और उनकी पसंदीदा फिल्म है, और मुझे लगता है, जीवन वास्तव में कुछ ऐसा ही है, पिछले 25 वर्षों में मुझे लगता है कि फिल्में काफ़ी ग्रो हुईं हैं ।”
बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट, सिनेमा वाले फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से, 18 और 19 अक्टूबर 2023 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में आयोजित किया गया, जिसे टीवीएस ज्यूपिटर और खेलोयार द्वारा संचालित सोनाटा पॉज़ द्वारा प्रस्तुत और जेके टायर ब्लेज़ राइडर द्वारा संचालित, मैचमेकिंग पार्टनर भारत मैट्रिमोनी, स्टाइलिश ऑडियो पार्टनर स्कलकैंडी, बैंकिंग पार्टनर बैंक ऑफ बड़ौदा, हेल्थकेयर पार्टनर फुजीफिल्म हेल्थकेयर, ट्रू चॉकलेट पार्टनर स्मूर, एस्ट्रोलॉजी पार्टनर एस्ट्रोयोगी, वेलनेस पार्टनर एचसीजी हॉस्पिटल्स, क्रिकेटिंग पार्टनर मेटाशॉट के सहयोग से फेस्टिवल पार्टनर सात्विक, स्नैकिंग पार्टनर स्पेशल चॉइस, आउटडोर पार्टनर ब्राइट आउटडोर मीडिया, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी, और सेलिब्रेशन पार्टनर जॉनी वॉकर और हेनेकेन सिल्वर के साथ प्रस्तुत किया गया था।
















