2025 में द डिप्लोमैट के बाद अब जॉन अब्राहम अपनी नेक्स्ट फ़िल्म तेहरान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं । लेकिन जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर तेहरान थिएटर में नहीं बल्कि डायरेक्ट OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है । और अपनी फ़िल्म का थियेटर की बजाए डायरेक्ट OTT पर रिलीज करना मुश्किल फ़ैसला था । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में जॉन अब्राहम ने खुलकर बताया कि क्यों उन्हें तेहरान को थियेटर की बजाए OTT पर रिलीज करना पड़ा ।

Exclusive: तेहरान को बिग स्क्रीन फ़िल्म साइन करके डायरेक्ट OTT पर रिलीज करने से टूटा जॉन अब्राहम का दिल ; “मैं छुपाऊँगा नहीं, यह बहुत निराशाजनक है”

जॉन अब्राहम की तेहरान

एक्शन और देशभक्ति से भरपूर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले जॉन ने बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में स्वीकार किया कि थिएटर रिलीज़ को छोड़ना उनके लिए एक भावनात्मक रूप से मुश्किल फैसला था। जॉन ने कहा, “यह बहुत निराशाजनक है। मैं इसे छुपाकर नहीं कहूंगा – यह दिल तोड़ने वाला है, ख़ासकर एक ऐसे अभिनेता के लिए जो हमेशा खुद को बड़े पर्दे पर देखना चाहता है।”

तेहरान एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी ईरान और इज़राइल जैसे देशों के इर्द-गिर्द घूमती है। जॉन के मुताबिक, फिल्म की संवेदनशील और विवादास्पद विषयवस्तु ही इसकी OTT रिलीज़ की वजह बनी ।

उन्होंने कहा, “हमें इस पर बहुत सोच-समझकर फैसला लेना पड़ा । मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तनाव और विवादों के चलते थिएटर इस फिल्म को लेने से कतरा रहे थे। हमारे पास दो ही विकल्प थे—या तो फिल्म बिल्कुल न रिलीज़ करें, या फिर कोई ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म ढूंढें जो इस बोल्ड स्टोरी को आगे लेकर जाए ।”

इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि Zee5 ने आगे आकर फिल्म को रिलीज़ करने की ज़िम्मेदारी ली। “Zee5 बहुत सहयोगी रहा। उन्होंने कहा – चलिए, हम इस फिल्म को दिखाने के लिए आपका मंच बनते हैं,” जॉन ने बताया।

भले ही थिएटर रिलीज़ नहीं हो पाई, जॉन अब्राहम फिल्म की क्वालिटी और ग्लोबल अप्रोच को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म को कुछ हद तक एक विदेशी फिल्म की तरह देखता हूं। जब आप देखेंगे, तो समझ पाएंगे—इसमें बहुत सारा फारसी और हिब्रू डायलॉग है। फिल्म सिर्फ 1 घंटा 50 मिनट की है और शायद व्यापक दर्शकों को उतना न जोड़े।”

View this post on Instagram

A post shared by RK (@rohitkhilnani)

तेहरान को एक बोल्ड, मल्टी-लिंगुअल नैरेटिव बताते हुए जॉन ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म डिजिटल के माध्यम से अपना दर्शक वर्ग ज़रूर तलाश लेगी, भले ही इसे थिएटर की भव्यता न मिल पाए।

तेहरान को दर्शक 14 अगस्त से Zee5 पर एक्सक्लूसिवली देख सकते हैं।