अपने शानदार म्यूजिक से सबको अपना दीवाना बनाने वाले पंजाबी सिंगर और गीतकार एपी ढिल्लों इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ एपी ढिल्लोंफर्स्ट ऑफ ए काइंड को लेकर तो चर्चा में है ही साथ ही अपनी लव लाइफ़ को लेकर भी हेडलाइन में बने हुए हैं । जहां एक्ट्रेस बनिता संधू ने सोशल मीडिया पर एपी ढिल्लों के साथ अपनी रिएलशनशिप को कन्फर्म किया वहीं अब एपी ढिल्लों ने अपनी लव लाइफ़ पर चुप्पी तोड़ी है । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में एपी ढिल्लों ने बताया अपना मैरिटल स्टेट्स ।

EXCLUSIVE: एपी ढिल्लों ने अपने लव लाइफ़ स्टेट्स पर चुप्पी तोड़ी ; बनिता संधू के साथ रिलेशनशिप में हैं या अभी तक सिंगल हैं ? दिया ये जवाब

क्या एपी ढिल्लों सिंगल हैं ?

अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ एपी ढिल्लोंफर्स्ट ऑफ ए काइंड के प्रमोशन के दौरान एपी ढिल्लों ने अपने सहयोगी शिंदा काहलों के साथ बॉलीवुड हंगामा के साथ एककलूसिव बातचीत की । इस इंटरव्यू के दौरान जब एपी ढिल्लों से उनके लव अफ़ेयर की खबरों के बारें में पूछा गया, कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं ? तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “हमने म्यूज़िक से शादी कर ली है ।इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि, तो क्या आप सिंगल हैं ? इस सवाल को उन्होंने हंसते हुए टाल दिया ।

बता दें कि, हाल ही में  बनिता ने  इंस्टाग्राम पर अपनी रिलेशनशिप पर मुहर लगाते हुए एपी ढिल्लों के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं ।

View this post on Instagram

A post shared by RK (@rohitkhilnani)

ब्राउन मुंडे”, “समर हाईऔरएक्सक्यूजजैसे गानों के लिए जाने जाने वाले अमृतपाल ढिल्लों उर्फ़ एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज उनकी प्रसिद्ध वैश्विक संगीत सनसनी बनने की जर्नी को दर्शाती है कि कैसे सिंगर अपने भविष्य को लेकर काफी कंफ्यूज थे और  फिर दोस्तों के साथ एक वायरल ट्रैक तैयार किया । एपी ढिल्लों छह अंतरराष्ट्रीय नंबर 1 हिट और दुनिया भर में एक अरब से अधिक स्ट्रीम के साथ हमारी पीढ़ी के सबसे विपुल कलाकारों में से एक हैं ।