90 के दशक में जो जीता वही सिकंदर,  कभी हां कभी ना और आशिकी में अपने यादगार परफ़ोर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले दीपक तिजोरी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म मैंने प्यार किया केप्रेमबनते बनते रह गए । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने इसका दिलचस्प खुलासा किया और ये भी बताया की क्यों वह अच्छे ऑडिशन के बाद भी मैंने प्यार किया केप्रेमनहीं बन पाए । साथ ही ये  भी बताया कि सलमान खान इस रोल के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट च्वाइस थे ।

EXCLUSIVE: बाज़ीगर के साथ-साथ दीपक तिजोरी के हाथ से फिसली मैंने प्यार किया भी ; खुलासा करते हुए कहा- “सलमान खान को उनके लुक की वजह से मिला रोल”

दीपक तिजोरी के हाथ से फिसली मैंने प्यार किया

क्या ये सही है कि अपने मैंने प्यार किया के लिए भी ऑडिशन दिया था ? इसके जवाब में दीपक ने कहा, “हाँ, ये सही है ।तो क्या आपको नहीं लगता की यदि वो रोल आपको मिल जाता तो आपकी लाइफ़ बदल जाती ? इस पर दीपक ने कहा, “नहीं, मुझे लगता है सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को लेकर बिल्कुल सही किया । यही एक चीज है जिसे लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है । जब उन्होंने मैंने प्यार किया के लिए सलमान खान को साइन कर लिया था तप उन्होंने मुझे फ़ोन किया था और कहा उन्होंने दोनों के ऑडिशन देखे और उन्हें दोनों ही पसंद आए लेकिन उन्होंनेप्रेमरोल के लिए सलमान खान को इसलिए चुना क्योंकि, सलमान के लुक ने परिवार की महिलाओं को काफ़ी प्रभावित किया था । 

चूँकि यह एक प्रेम कहानी है और उन्हें रोमांस की ज़रूरत है । इसलिए उन्हें लगा कि सलमान इस भूमिका के लिए सही रहेंगे । और मुझे भी कभी इस बात को लेकर कभी बुरा नहीं लगा की वो रोल सलमान को मिल गया और मुझे नहीं । सलमान इस रोल के लिए परफ़ेक्ट च्वाइस थे । मुझे मैंने प्यार किया का कोई पछतावा नहीं है बल्कि बाज़ीगर का था ।