फ़िल्मों का बॉक्स ऑफ़िस क्लैश कोई नई बात नहीं है और इस दिवाली 2024 में भी बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी फ़िल्मों भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में बॉक्स ऑफ़िस पर महामुकाबला देखने को मिला । दिलचस्प बात ये है कि, ये दोनों ही फ़िल्में अपनी ब्लॉकबस्टर फ़्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट थी इसलिए दोनों ही फ़िल्मों के लिए एक्साइटमेंट लेवल हाई था । भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच होने वाले बॉक्स ऑफ़िस मुकाबले ने, न केवल फ़ैंस बल्कि एग्जीबिटर्स, ट्रेड एक्सपर्ट्स सभी को असमंजस में डाल दिया था । लेकिन जब 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दोनों ही फ़िल्मों ने अपनी रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड बनाना शुरू किया हो अब तक जारी है । नतीजनत भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही फ़िल्में कड़े बॉक्स ऑफ़िस मुकाबले के बावजूद ब्लॉकबस्टर साबित हुई । दोनों फ़िल्मों की बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस, इनके मेकर्स के लिए फ़ायदे का सौदा साबित हुई हालांकि भूल भुलैया 3 ने अपनी रिलीज के पहले ही अपना बजट वसूल लिया था । और इसका खुलासा खुद भूल भुलैया 3 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किया ।

सिंघन अगेन वर्सेस भूल भुलैया 3
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भूषण कुमार ने कहा, “सबसे पहले तो फ्रैंचाइजी की बहुत वैल्यू होती है । तो दोनों फ्रैंचाइजी की बहुत वैल्यू थी । ये बात हम दोनों को पता थी । हालांकि फिर भी हम दोनों ने आपसी सहमति से इस क्लैश को टालने का ट्राय किया की, हम क्लैश न करें । लेकिन दोनों की मजबूरियाँ थी जिस वजह से ये क्लैश टाला नहीं जा सका । जैसे आजकल OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ आपके प्री-कमिटमेंट्स होते हैं । तो यदि आप उसे चेंज करते हो तो OTT प्लेटफॉर्म उसकी परमिशन नहीं देता है । तो हमारी वो मजबूरी थी, उनकी भी शायद वो टाइप की मजबूरी रही होगी । इसके अलावा उनकी एक क्रिएटिव मजबूरी थी और वो थी उनकी फ़िल्म की थीम, जो की रामायण पर बेस्ड थी इसलिए उन्हें तो दीपावली पर आना ही था । इस तरह उनके पास भी च्वाइस नहीं थी और हमारे पास भी नहीं थी । फिर भी हम मिले, हमने क्लैश को टालने की बातचीत की कोशिश की, लेकिन दोनों की कोशिशों के बावजूद वह पॉसिबल नहीं हो पाया । लेकिन मैं इस बात से बहुत खुश हूँ की सिंघम अगेन भी अच्छी चल रही है और हमारी फ़िल्म भी अच्छी चल रही है । अब जो क्लैश का नुक़सान है वो तो हमें उठाना ही पड़ेगा । लेकिन हमारी फ़िल्म ने वीकेंड में उतना बिजनेस तो कर ही लिया है जिससे हमारी फ़िल्म सेफ़ हो गई है ।”
क्लैश का नुक़सान ये है की बिजनेस डिस्ट्रीब्यूट हो जाता है । इस पर भूषण कुमार ने कहा, “हाँ बिल्कुल । स्पेशली हॉलिडे पीरियड । तब तो फ़िल्म का कल्केशन बहुत ही ज्यादा डिस्ट्रीब्यूट हो जाता है ।
इसके बाद भूषण कुमार से पूछा गया कि, उन्होंने सिंघम अगेन के साथ अपनी फ़िल्म को रिलीज कर एक गैम्बल खेला ? इस पर उन्होंने कहा, “मैं इसे गैम्बल नहीं कहूँगा क्योंकि, जिस बजट में हमारी फ़िल्म बनी है वो तो थिएटर में रिलीज से पहले हमारी फ़िल्म की रिकवरी हो ही गई थी, उन सब चीजों से हम सेफ़ जोन में थे । तो उन सबके चलते हमें नुक़सान होने के चांस नहीं थे ।”
















