आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 से एक बार फिर अपना हिट कमबैक किया है ।  क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा सराही जा रही ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 67 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है और अभी भी फ़िल्म की कमाई जारी है । फ़िल्म को मिली इस सफलता से आयुष्मान भी काफ़ी खुश हैं । लेकिन इसी के साथ आयुष्मान खुराना ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, ये फ़िल्म उनके लिए बिल्कुल नहीं है जो मैग्निफ़ाई ग्लास लेकर बैठे हैं । इसके अलावा आयुष्मान ने गदर 2 और OMG 2 जैसी ब्लॉकबस्टर और हिट फ़िल्मों से बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला करने और फिर भी अपने लिए दर्शक जुटा पाने में सक्षम हो पाने पर खुलकर बात की ।

EXCLUSIVE: गदर 2 और OMG 2 की सक्सेस के बीच ड्रीम गर्ल 2 ने अपने लिए दर्शक कैसे जुटाए ? आयुष्मान खुराना ने बताया इसके पीछे का कारण ; कहा- “मैग्निफ़ाई ग्लास लेकर बैठेने वालों के लिए यह फ़िल्म नहीं है”

ड्रीम गर्ल 2 की सक्सेस से ख़ुश आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, आयुष्मान खुराना ने कहा, “एक बात मेरे मन में क्लियर थी कि ये फिल्म उन लोगों के लिए है ही नहीं जो मैग्नीफाइंग ग्लास लेके बैठे हैं । यह पूरी तरह से मास कॉमेडी कमर्शियल सिंगल-स्क्रीन छोटे शहर के दर्शकों के लिए है । जो गदर 2 के दर्शक हैं, वो ही इसकी दर्शक हैं । आप तर्क नहीं लगा सकते ।

उन्होंने आगे कहा, “इसमें आप पेचीदगियों में नहीं जा सकते । वैसे कोई संदेश नहीं है फिल्म के अंद र। लेकिन देखा जाए तो यह भी काफी समावेशी है । मतलब हल्का सा LGBTQ छू के जाती है । जो अभिषेक बनर्जी का किरदार आखिरी में बोलता है, 'प्यार तो प्यार है।' एक स्वीकृति है। एक मुस्लिम परिवार है जिनकी शादी एक सरदार से हो रही है, एक हिंदू से हो रही है । तो जो देसी जनता है, उनको तो लगेगा ये प्रगतिशील है । पर जो ज्यादा नुक्ताचीनी करते हैं, वो गलतियाँ निकल सकते हैं। उनके लिए ये फिल्म है ही नहीं ।