गदर फ़ेम एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने राकेश रोशन की फ़िल्म कहो न प्यार है से अपना सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू किया था । इस फ़िल्म से न केवल अमीषा पटेल ने बल्कि उनके को-स्टार ॠतिक रोशन ने भी अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की थी । कहो न प्यार है, न केवल अपनी फ़्रेश जोड़ी, बेमिसाल निर्देशन, अनूठी कहानी के लिए बल्कि चार्टबस्टर म्यूजिक के लिए भी आज भी बॉलीवुड की सबसे क्लासिक फ़िल्मों में से एक बनी हुई है । और अपनी पहली फ़िल्म को मिली अपार सफ़लता के लिए अमीषा पटेल कहो न प्यार है के निर्देशन राकेशन रोशन को स्पेशल थैंक्स करना चाहती हैं जिन्होंने ऐसी फ़िल्म में उनके एक्टिंग करने का मौका दिया । बॉलीवुड हंग़ामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमीषा ने साथ ही राकेशन रोशन के विजन, दूरदर्शिता की भी तारीफ़ की ।

EXCLUSIVE: अपने सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू के लिए अमीषा पटेल ने कहो न प्यार है के निर्देशक राकेश रोशन के विजन को दिया क्रेडिट ; “ऋतिक रोशन और मैं बहुत सौभाग्यशाली रहे कि हमें अपनी पहली फिल्म से इतनी सफलता मिली”

कहो न प्यार है के लिए अमीषा पटेल ने राकेश रोशन के विजन को सराहा

अमीषा ने कहा, ''ऋतिक और मैं बहुत सौभाग्यशाली थे कि हमें अपनी पहली फिल्म से सफलता मिली । हम दुनिया के दिलों की धड़कन बन गए; हम घर-घर में मशहूर हो गए लेकिन इसका बहुत बड़ा कारण राकेश रोशन हैं जिन्होंने हमें एक बहुत अच्छी कहानी और बेहतरीन संगीत दिया । एक अच्छे निर्देशक, अच्छे संगीत और अच्छे कंटेंट के बिना एक अभिनेता केवल इतना ही कर सकता है । सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, हमें आगे बढ़ने के लिए ऐसी फ़िल्म देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। लेकिन हमने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी और हमने वास्तव में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया ।”

और अब गदर 2 से एक बार फ़िर अमीषा फ़िल्मों में अपना कमबैक कर रही हैं । गदर 2 में एक बार फिर अमीषा और सनी देओल के साथ उत्कर्ष शर्मा (जिन्होंने दो दशक पहले उनके बेटे की भूमिका भी निभाई थी) जीते के रूप में दिखाई देंगे । निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, गदर 2, दो महीने बाद 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।