बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी न केवल फ़िल्मों को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है । टाइगर श्रॉफ़ के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर दिशा पटनी अक्सर सुर्खियां बटोर ले जाती है । इसके अलावा सोशल मीडिया पर दिशा पटनी की हॉट तस्वी्रें उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग बढ़ाने का काम करती है । जल्द ही सलमान खान की आगाम्मी फ़िल्म भारत में नजर आने वाली दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बेहद हॉट फ़ोटो पोस्ट किया है जिसने इंटरनेट की दुनिया में हंगामा मचा दिया है । दिशा का ये टैन लुक उनके फ़ैंस को खूब भा रहा है ।

दिशा पटनी का हॉट लिंगरी लुक
सोमवार के दिन, दिशा ने कैल्विन क्लाइन की ब्रांड का एंडोर्समेंट करते हुए इस ब्रांड की रेड कलर की लिंगरी को एंडोर्स किया । रेड कलर की हॉट लिंगरी में दिशा बेहद हॉट लग रही है । अपने बालों को साइड पार्टिंग कर सॉफ्ट कर्ली लुक के साथ जींस को नीचे की तरफ़ खींचते हुए रेड लिंगरी को शो करने का दिशा का ये अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भा रहा है । बता दें कि दिशा इस ब्रांड के इंडियन वर्जन को एंडोर्स करती है । वैसे यक कहना गलत नहीं होगा कि लिंगरी के परफ़ेक्ट फ़िगर वाली दिशा के ये सिजलिंग फ़ोटो उनके फ़ैंस के लिए ट्रीट की तरह होते है । रेड लिंगरी और डिस्ट्रेस्ड डेनिम में दिशा का जवाब नही हैं ।
यह भी पढ़ें : 'पापा' जैकी श्रॉफ ने खोली टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी के छुपे हुए रिश्ते की पोल
दिशा के प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की आगामी फ़िल्म भारत में ट्रैपिज आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में सलमान, दिशा के अलावा कैटरीना कैफ़, जैकी श्रॉफ़ और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे । इस किरदार के लिए दिशा ने अलग से ट्रेनिंग ली है । पिछली बार दिशा अपने कथित बॉयफ़्रेंड टाइगर श्रॉफ़ के साथ बागी 2 में नजर आई थी । और अब दिशा ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के अपोजिट टी-सीरिज की आगामी फ़िल्म मलंग को साइन किया है ।
















