साम-दाम-दंड-भेद, महाभारत और धर्म योद्धा गरुड़ में कार्तिकेय के किरदार में नजर आने वाले एक्टर नील सतपुड़ा स्टार प्लस के नए सीरियल रज्जो में सागर ठाकुर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । नील सतपुड़ा रज्जो में अपने किरदार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं ।

4b2b9f54-b667-43c6-ae93-82a58accf87c

रज्जो में नील सतपुड़ा

रज्जो में सागर ठाकुर का किरदार निभाने के लिए उत्साहित नील ने कहा, “फ़िलहाल मैं दो शो कर रहा हूं धर्म योद्धा गरुड़ और रज्जो । मैं अपने दोनों शोज के मेकर्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास करके मुझे ये किरदार निभाने का मौका दिया ।”

टीवी सीरियल रज्जो में अपने किरदार सागर ठाकुर के बारें में बात करते हुए नील ने आगे कहा कि, “टीवी शो रज्जों में मेरा जो किरदार है वह अर्जुन के छोटे भाई का है जो घर में सबसे छोटा है, सब का दुलारा है । यह बहुत ही पॉजिटिव किरदार है जो हमेशा खुश रहता है और लाइफ को एंजॉय करता है । लेकिन छोटा है इसका मतलब यह नहीं कि उसे किसी चीज की समझ नहीं है । बल्कि वह हर चीजों पर ध्यान देता है घर में कोई प्रॉब्लम आ जाए तो तो उसे सॉल्व करने में फैमिली को सपोर्ट करता है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी इस किरदार के स्वभाव में बदलाव नजर आएगा ।”

नील सतपुड़ा मध्य प्रदेश के धार जिले से हैं और पिछले 10 साल से मनोरंजन जगत में काम कर रहे हैं। इंजीनियरिंग करने के बाद सीधे मुंबई आ गए थे और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो महाभारत से की थी जिसमें उन्होंने द्रोपदी के लड़के का किरदार निभाया था ।

नील सतपुड़ा ने अपने सफ़र के बारें में बताया कि, “मुंबई में रहकर संघर्ष करना बहुत कठिन होता है । लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप संयम रखें और इमानदारी से अपना काम करते रहो तो आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी । हर किसी को अपना लक्ष्य पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और कठिन समय से गुजरना पड़ता है । लेकिन यही संघर्ष आपको मजबूत व्यक्ति बनाता है । मेरा मानना है कि संघर्ष हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि यह चीजों को देखने के आपके तरीके को बदल देता है और आपको बेहतर इंसान बनने में मदद करता है ।”