कुछ महीने पहले रिलीज हुई सलमान खान की फ़िल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई । जिसके बाद इस फ़िल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने फ़िल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार सलमान खान को ठहराया । ए आर मुरुगादॉस ने फिल्म के फ्लॉप होने पर कहा था कि सलमान की वजह से फ़िल्म फ्लॉप हुई क्योंकि सलमान खान सेट पर लेट आते थे । लेकिन अब सलमान खान ने बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार के लेटेस्ट एपिसोड में सिकंदर के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाते हुए डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस के सलमान के सेट पर लेट आने के कमेंट का करारा जवाब दिया है ।

सिकंदर के फ्लॉप होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार के लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडियन रवि गुप्ता बतौर गेस्ट नजर आए थे । इस दौरान उन्होंने सलमान खान से उन फिल्मों का नाम लेने को कहा, जिन्हें करके उन्हें पछतावा हुआ । इस पर सलमान ने 1992 में आई सूर्यवंशी और निश्चय 1992 का नाम लिया । वहीं जब रवि ने हाल ही के समय में फिल्मों का नाम लेने को कहा तो सलमान खान ने कहा, “सिकंदर का प्लॉट बहुत अच्छा था । लेकिन क्या है न कि मैं सेट पर रात को 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई । मेरी पसलियां टूट गई थी । मेरे जो डायरेक्टर साहब हैं, उन्होंने यह कहा है । देखिए उनकी एक पिक्चर (दिल मद्रासी) अभी रिलीज हुई है । जिसमें एक्टर 6 बजे पहुंचता था. रवि गुप्ता के पूछने के बाद कहते हैं कि- हां अभी मैं गलत वाले ट्रैक पर ही हूं ।”
फिर सलमान ने सिकंदर के फ्लॉप होने पर एआर मुरुगदॉस के कमेंट पर तंज कसते हुए कहा, “पहले तो यह पिक्चर थी ए.आर मुरुगादास और साजिद नाडियाडवाला की । उसके बाद साजिद पहले कलटी, फिर मुरुगादास वापस से हट गया वहां से । साउथ पिक्चर मद्रासी उन्होंने डायरेक्ट की है । वो एक बड़ी फिल्म है और उतनी ही बड़ी । सिकंदर से भी बड़ी, लेकिन ब्लॉकबस्टर है ।”
#Latest: On the #BiggBoss19 set, Megastar #SalmanKhan finally opened up about what went wrong with Sikandar and took a strong stand against director A.R. Murugadoss - the same man who gave interviews blaming Bhai for the film's failure. ? Bhai giving a reality check was much… pic.twitter.com/mPtxQQ0zKm
— Er.Sohail (@BeingSohail__) October 12, 2025
बता दें कि, हाल ही में दिल मद्रासी नाम की एक तमिल फिल्म रिलीज हुई जिसे एआर मुरुगादास ने ही डायरेक्ट किया । एक हल्की-फुल्की एक्शन थ्रिलर फिल्म थी । फिल्म दुनियाभर से 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई और फ्लॉप हो गई थी । अब ऐसे में सलमान खान ने सिकंदर से इस पिक्चर की तुलना करते हुए पलटवार किया है ।
नेशनल टीवी पर सलमान खान एक-एक कर हर किसी आरोप का जवाब देते नजर आ रहे हैं । इससे पहले सलमान ने दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया था । सलमान खान का बिग बॉस 19 से नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
















