प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कल इतिहास रच दिया । उन्होंने आठवीं बार विंबलडन खिताब जीतकर इतिहास के सुनहरे पन्नों पर अपना नाम दर्ज कर लिया है । फेडरर ने फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 के सीधे सेटों में मात दे दी । इस जीत के बाद वह काफी भावुक हो गए थे और अपने आंसू न रोक सके । आपको बता दें कि रोजर फेडरर ने तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीता है । 35 साल की उम्र में, रॉजर फेडरर सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष विजेता है ।

उम्मीद के अनुसार, यह एक बेहद यादगार घटना थी और बॉलीवुड हस्तियों ने इस स्विस खिलाड़ी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर ट्विटर के जरिए बधाई संदेश दिए । दीपिका पादुकोण, धनुष, इरफान और अमिताभ सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, इसी के साल एक प्रशंसक ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें बिग बी और दीपिका को फेडरर साथ में थिरकते हुए देखे जा सकते हैं ।